Civil Court News

संत जेवियर कॉलेज की छात्रा से ब्लैकमेल कर 5 साल तक दुष्कर्म करने के मामले में दोषी वरुण सिंह को 10 साल की सजा

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 05 Aug, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
civil court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांची। संत जेवियर कॉलेज की छात्रा एक्स को कोल्ड ड्रिंग में नशीला पदार्थ मिलाकर 5 साल तक ब्लैकमेल कर लगातार जबरन दुष्कर्म करने के मामले में दोषी बक्सर निवासी वरुण सिंह को  रांची के अपर न्यायायुक्त विशाल श्रीवास्तव की अदालत ने 5 जुलाई को 10 साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही उस पर भारी भरकम एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। अदालत ने पिछले सप्ताह अभियुक्त को उक्त आरोप में दोषी करार दिया था। उसी दिन अभियुक्त की जमानत रद्द करते हुए जेल भेज दिया गया था। अभियुक्त बहुत ही शातिर है। घटना को लेकर पीड़िता ने लालपुर थाना में सितंबर 2017 में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

See also  Ranchi/Judgement: CNT Act violation case: पूर्व मंत्री एनोस एक्का, पत्नी मेनन एक्का समेत 11 पर फैसला 29 अगस्त को

कहानी कुछ यूं है अभियुक्त ने पहले छात्रा से साल 2011 में दोस्ती की। इसके बाद सर्जना चौक स्थित हेस्टी टेस्टी रेस्टोरेंट में ले गया। वहां से उसे पहली बार उसने सेंट अन्ना स्कूल, रांची की गली में स्थित शांति एन्क्लेव में पहली मंजिल पर अपने किराए के फ्लैट में ले गया था और वही कोल्ड ड्रिंग पिलाया और घटना का अंजाम दिया था। अदालत ने दुष्कर्म के साथ आईटी एक्ट की तीन धाराओं में भी सजा सुनाई है। कारण अभियुक्त ने फर्जी आईडी बनाकर पीड़िता के रिश्तेदार को व्हाट्सएप भेजने की धमकी दिया था।

CourtNews Desk

1,848 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment