State News

उन्नावः खेत में दो लड़कियों के मृत पाए जाने पर हडकंप, गांव छावनीं में तब्दील

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 18 Feb, 2021
1 min read 1.2k views
unnaocase
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में दो दलित लड़कियों के खेत में मृत पाए जाने के बाद बाद हड़कंप मचा गया है। एक लड़की की हालत गंभीर बनी हुई है। इस मामले में पुलिस पड़ोस के एक गांव के चार लड़कों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

पुलिस को इस बात का शक है कि कहीं प्रेम प्रसंग का मामला तो नहीं था। एसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि यह भी पता लगाया जा रहा है कि लड़कियों की किसी से दोस्ती तो नहीं थी। पुलिस की कई टीमें छापेमारी कर रही हैं। मौके पर और पीड़िता के घर अभी भी पुलिस फोर्स तैनात है।

See also  कुमारी रंजना अस्थाना बनीं झालसा की सचिव

इसे भी पढ़ेंः जमशेदपुर में अस्पताल की लापरवाही से जली महिला की मौत, हाईकोर्ट ने दिए जांच के आदेश

जिला प्रशासन ने मृत लड़कियों के पोस्टमार्टम के लिए चार डॉक्टरों का पैनल बनाया है। पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही स्पष्ट हो सकेगा कि लड़कियों की मौत कैसे हुई। वैसे तो रेप की आशंका नहीं जताई जा रही है लेकिन पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सब पीएम रिपोर्ट आते ही स्पष्ठ हो जाएगा।

लखनऊ बेंच की आईजी लक्ष्मी सिंह ने घटना के खुलासे के लिए 4 सीओ, 9 थानेदारों के साथ ही क्राइम ब्रांच में तैनात 3 इंस्पेक्टर को जांच में लगाया है। पाठकपुर गांव में उन्नाव जनपद के नौ थानों की पुलिस फोर्स गांव में तैनात। इसके साथ ही 19 दरोगाओं, 70 मुख्य आरक्षी, 30 सिपाहियों की अतिरिक्त तैनाती की गई।

See also  महाधिवक्ता के मंतव्य पर राज्य के 11 गैर अनुसूचित जिलों में शिक्षकों की नियुक्ति पर रोक, कार्मिक विभाग ने भेजा पत्र
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment