Association

एडवोकेट एसोसिएशन व लिपिक संघ में तनातनी, लिपिक संघ कार्य से दूर; एसोसिएशन कह रहा हो रही फाइलिंग

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 19 May, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Jharkhand High Court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: Jharkhand News झारखंड स्टेट बार काउंसिल के निर्देश पर अधिवक्ता कोर्ट की सुनवाई से स्वयं को अलग रखा है, लेकिन इस बीच झारखंड हाई कोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन ने हाई कोर्ट में सुनवाई में वकीलों के शामिल होने की छूट प्रदान की है। ऐसे में अधिवक्ता लिपिक संघ इसका विरोध कर रहा है।

अधिवक्ता लिपिक संघ का कहना है कि वे स्टेट बार काउंसिल के आदेश के साथ हैं। 30 मई तक अदालती कार्यवाही में वे शामिल नहीं होंगे। यानि नई याचिकाएं हाई कोर्ट में दाखिल नहीं की जाएगी। लेकिन इधर एडवोकेट एसोसिएशन का कहना है कि नई याचिकाएं दाखिल की जा रही है।

See also  एडवोकेट एसोसिएशन चुनाव में पड़े 2017 वोट, शनिवार को सुबह 8 बजे से होगी मतगणना

इसे भी पढ़ेंः हाईकोर्ट ने माना- सिर्फ कैडर बदलने से नहीं, बल्कि मूल निवासी होने पर ही नियुक्ति में मिलेगा आरक्षण का लाभ; एकलपीठ का आदेश खारिज

एसोसिएशन के पदाधिकारी धीरज कुमार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि एसोसिएशन की अध्यक्ष ऋतु कुमार और महासचिव नवीन कुमार ने अधिवक्ता लिपिकों को याचिका दाखिल करने में आने वाली परेशानियों को जाना और उसे दूर करते हुए याचिकाएं दाखिल की गई हैं।

इधर, लिपिक संघ के अध्यक्ष डीसी मंडल ने कहा कि वे पूरी तरह से अदालती कार्यवाही से दूर हैं। अगर कोई भी अधिवक्ता लिपिक इसका उल्लंघन करता है, तो उनके खिलाफ संघ की ओर से कार्यवाही की जाएगी। बहरहाल हाई कोर्ट में अभी ग्रीष्मावकाश चल रहा है।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment