मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

कोर्ट ने कहाः पिता बनने के लिए आरोपी लंदन में रह रही पत्नी के साथ कुछ महीने बिता सकेगा

court
---Advertisement---

नई दिल्लीः कालकाजी में 11 साल पहले हुए एक अपराध का आरोपी पिता बनने के लिए लंदन जा सकेगा। कोर्ट ने उसे लंदन में रहने वाली पत्नी के पास जाने की अनुमति दे दी है। कोर्ट ने कहा है कि उसे परिवार बढ़ाने का अधिकार है। उसकी पत्नी भारत नहीं आ सकती, इसलिए उसे विदेश जाने की अनुमति दी जाती है। कालकाजी इलाके में वर्ष 2013 में अनमोल नामक युवक की मौत हो गई थी। प्राथमिक जांच में पुलिस को पता चला था कि वह अपने दोस्तों के साथ ड्रग्स ले रहा था। इसके बाद वह उग्र हो गया।

दोस्तों और वहां तैनात गार्ड ने बल प्रयोग कर उसे रोकने का प्रयास किया, जिस कारण उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या और एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज किया। पुलिस ने उसके दोस्तों और गार्ड को गिरफ्तार भी किया था। इनमें से गार्ड पर गैर इरादतन हत्या और दोस्तों पर ड्रग्स खरीदने व इस्तेमाल करने का आरोप है। फिलहाल यह मामला अदालत में चल रहा है।

  • इससे पहले भी एक शादी में विदेश जा चुका :

सरकारी अधिवक्ता की तरफ से आरोपी की याचिका का विरोध किया गया। उन्होंने कहा कि यह मामला बेहद गंभीर है और आरोपी को विदेश जाने की अनुमति नहीं दी जा सकती है। अगर वह विदेश गया तो वापस ट्रायल में शामिल होने के लिए नहीं आएगा। आरोपी के अधिवक्ता ने अदालत को बताया कि दिसंबर 2019 में भी एक पारिवारिक शादी में शामिल होने के लिए वह फिलीपींस गया था। अदालत द्वारा तय किए गए नियमों का पालन करते हुए वह समय पर लौट आया था।



अदालत ने कहा- युवक को अपना परिवार आगे बढ़ाने का अधिकार:


अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद 28 दिसंबर तक के लिए आरोपी को विदेश जाने की अनुमति दे दी है। अदालत ने माना है कि युवक को परिवार आगे बढ़ाने का अधिकार है। पहले भी विदेश जाने पर उसने किसी प्रकार का उल्लंघन नहीं किया था। अदालत ने कुछ शर्तों के साथ उसे विदेश जाने की अनुमति दे दी है।

पत्नी फिलहाल भारत नहीं आ सकती:


एक आरोपी ने अदालत में याचिका दायर कर दो साल के लिए लंदन जाने की अनुमति मांगी थी। उसके अधिवक्ता रवि दराल ने अदालत को बताया कि 11 साल बीतने के बाद भी अब तक आरोप तय नहीं हुए हैं। मामले का ट्रायल होने में काफी वक्त लग सकता है। दिसंबर 2022 में उसकी शादी हुई है और उसकी पत्नी लंदन की एक अंतरराष्ट्रीय कंपनी में नौकरी करती है। वह फिलहाल भारत नहीं आ सकती है। ऐसे में उसे परिवार आगे बढ़ाने के लिए लंदन जाना है। इससे संबंधित दस्तावेज भी आरोपी की तरफ से अदालत के समक्ष दिए गए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

High court news

HC News: 730 करोड़ रुपये का जीएसटी घोटाला: मुख्य आरोपी शिवकुमार देवड़ा को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, जमानत याचिका खारिज

High court news

HC News: TGT शिक्षक नियुक्ति में बड़ी राहत, मुख्य विषय (मेन/ऑनर्स) होना अनिवार्य नहीं—कोर्ट ने निदेशक के 2021 के पत्र के खंड-5 को किया रद्द, 8 सप्ताह में नियुक्ति का निर्देश

High court news

HC News: गिरिडीह: सर जगदीश चंद्र बोस की 89 साल से बंद लोहे की तिजोरी पर झारखंड हाईकोर्ट का स्वतः संज्ञान, जनहित याचिका के रूप में दर्ज करने का निर्देश

High court news

HC News: डॉक्टर पति को पत्नी से नहीं मिला तलाक, हाईकोर्ट ने खारिज की अपील; बेटी के लिए 15 लाख देने का आदेश

High court news

HC News: झारखंड हाईकोर्ट: 1998 के हत्या मामले में तीनों दोषियों को किया बरी, 23 साल पुरानी सजा रद्द

High court news

झारखंड हाईकोर्ट का फैसला: हत्या की सजा बदली, 302 से 304 में परिवर्तित; 12 साल बाद तस्लीम खान की रिहाई के आदेश

Leave a Comment