Supreme Court News

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश पलटते हुए कहा- सरकारी सेवाओं के भर्ती प्रक्रिया में लोगों का विश्वास होना चाहिए

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 04 Mar, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
supreme court of india
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सरकारी सेवाओं के लिए भर्ती प्रक्रिया में लोगों का विश्वास होना चाहिए। अदालत ने कहा कि जिन लोगों की भर्ती की जाती है।

उनका इरादा सरकार के कामकाज से जुड़े सार्वजनिक कार्यों को पूरा करना होता है। गड़बड़ी पाए जाने पर पूरी परीक्षा को रद करने से नि:संदेह कुछ लोगों को परेशानी हो सकती है

जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस एमआर शाह की पीठ ने कहा कि जहां पूरी चयन प्रक्रिया त्रुटिपूर्ण पाई जाती है, इसके रद होने से निश्चित रूप से कुछ लोगों को कठिनाई हो सकती है, विशेषरूप से जो गड़बड़ी में शामिल नहीं हों।

इसे भी पढ़ेंः पारा टीचरः वन टाइम काउंसेलिंग मामले में हाईकोर्ट ने सरकार ने मांगा समय

See also  टाउन प्लानर नियुक्तिः 186 की उम्मीदवारी निरस्त करने के आदेश को सुप्रीम कोर्ट ने माना सही

पीठ ने आगे कहा कि लेकिन यह एक परीक्षा को रद करने के फैसले को अमान्य ठहराने के लिए पर्याप्त नहीं है, जिसकी पूरी प्रक्रिया में इतनी गड़बड़ी की गई हो कि उस भर्ती परीक्षा की वैधता पर ही गंभीर प्रभाव पड़ा हो।

सरकारी भर्ती प्रक्रिया में जनता का विश्वास होना चाहिए

अदालत ने कहा कि सार्वजनिक सेवाओं के लिए भर्ती में लोगों का विश्वास हासिल करना चाहिए। भर्ती किए जाने वाले व्यक्तियों का इरादा सरकार के कामकाज से जुड़े सार्वजनिक कार्यों को पूरा करना होता है।

हेड क्लर्क परीक्षा को रद करने के दिल्ली सरकार का फैसला सही

पीठ ने उक्त टिप्पणियां दिल्ली सरकार के 15 मार्च, 2016 के एक अध्यादेश को बरकरार रखते हुए की। इस अध्यादेश के जरिये दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) द्वारा हेड क्लर्क की भर्ती के लिए आयोजित की गई टियर-1 और टियर-2 परीक्षाओं को रद कर दिया गया था।

See also  कृष्ण जन्मभूमि के पास तोड़फोड़ पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, कहा- यथास्थिति बनाए रखें

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाई कोर्ट का पलटा फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने यह फैसला दिल्ली हाई कोर्ट की एक खंडपीठ के फैसले खिलाफ दाखिल 12 याचिकाओं पर दिया है। दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण के उस आदेश को सही ठहराया था, जिसमें भर्ती प्रक्रिया को रद करने के फैसले को गलत ठहराया गया था।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment