Jharkhand

SC News: IAS पूजा सिंघल के मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, मनी लांड्रिंग का मामला निरस्त करने की मांग

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 15 Sep, 2026
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
supreme-court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi/Delhi: सुप्रीम कोर्ट में झारखंड की आईएएस पूजा सिंघल की याचिका पर सुनवाई होने की संभावना है। पूजा सिंघल ने अपने उपर मनी लांड्रिंग के लगे आरोपों को निरस्त करने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है।

याचिका में ईडी कोर्ट द्वारा उनके मामले में संज्ञान लेने और डिस्चार्ज याचिका खारिज करने तथा हाई कोर्ट के उस आदेश को भी चुनौती दी गई है, जिसमें हाई कोर्ट ने निचली अदालत के आदेश को सही माना था।

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत सहित तीन जजों की बेंच में इस मामले की सुनवाई होनी है। बता दें कि पूजा सिंघल को ईडी ने 18 करोड़ रुपये के मनी लांड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था। लगभग दो साल जेल में रहने के बाद उन्हें सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली थी।

See also  Land Scam in Ranchi: ED का खुलासा, एक करोड़ खर्च कर Ranchi में 100 करोड़ की जमीन हड़पने की साजिश

अदालत ने उन्हें जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया था। जेल से निकलने के बाद राज्य सरकार ने उनका निलंबन वापस लेते हुए उन्हें आईटी सचिव बनाया है।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,345 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment