high court news

85 लाख जमा करने की शर्त पर मिली व्यवसायी संजय डालमिया को जमानत

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 16 Jul, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Jharkhand High Court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: Jharkhand High Court झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस रंगोन मुखोपाध्याय की अदालत ने फर्जी दस्तावेज के आधार पर लोन लेने वाले व्यवसायी संजय डालमिया को सशर्त जमानत प्रदान की है। अदालत ने व्यवसायी को 85 लाख रुपये जमा करने की शर्त पर रिहा करने का आदेश दिया है।

निचली अदातल से जमानत खारिज होने के बाद व्यवसायी संजय डालमिया ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर जमानत दिए जाने की गुहार लगाई है। सुनवाई के दौरान प्रार्थी संजय डालमिया की ओर से कहा गया कि वे लोन की राशि वापस करना चाहते हैं। इसलिए उन्हें जमानत दी जाए।

इसे भी पढ़ेंः यूपी में फिर बजेगा डीजे, सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के रोक के आदेश को पलटा

See also  Jharkhand News/H court: सीआईपी कांके की जमीन पर अतिक्रमण, अफसर ‘गहरी नींद’ में झारखंड हाईकोर्ट की केंद्र-राज्य सरकार पर कड़ी टिप्पणी, 4 हफ्ते में जवाब तलब

सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से व्यवसायी की जमानत का विरोध किया गया और कहा गया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत अनियमितता के आरोपी को राशि वापस करने के बाद भी जमानत नहीं मिली चाहिए। इसके अलावा इनके खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं।

इन्होंने राशि लेने के बाद बैंक को किस्तवार लोन चुकाने में आनाकानी की है। इसके बाद अदालत ने प्रार्थी को सशर्त जमानत प्रदान कर दी। व्यवसायी संजय डालमिया पर आरोप है कि इन्होंने बैंककर्मियों के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेज के आधार पर करोड़ो रुपये का लोन लिया है।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment