high court news

टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन को झारखंड हाईकोर्ट से राहत

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 25 Aug, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Tata Steel MD TV Narendran
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: Tata Steel MD TV Narendran झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की अदालत में टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन से जुड़े एक मामले में सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद अदालत ने नरेंद्रन के खिलाफ निचली अदालत की कार्रवाई पर लगाई गई रोक की अवधि को 28 सितंबर तक बढ़ा दी।

एमडी टीवी नरेंद्रन की ओर से हाईकोर्ट में आवेदन देकर अंतरिम राहत की अवधि को बढ़ाने की मांग की गई थी। सुनवाई के बाद अदालत ने टीवी नरेंद्रन को पूर्व में दिए गए अंतरिम राहत को आदेश बरकरार रखा। फिलहाल इस मामले में निचली अदालत की कार्रवाई पर रोक रहेगी।

See also  देवघर के पीडीजे गौतम कुमार चौधरी बने झारखंड हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल

इसे भी पढ़ेंः स्कूल फीसः हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा- खंडपीठ में भी ऐसा मामला लंबित है क्या

नरेंद्रन के खिलाफ वर्ष 2004 में मामला दर्ज कराया गया था। जब पर्यावरण एक्ट का उल्लंघन कर प्लांट में मशीन लगाई गई थी। इससे पर्यावरण को नुकसान होने का खतरा था। शिकायत के बाद निचली अदालत में कार्यवाही शुरू हो गई थी। जिसके खिलाफ इन्होंने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की थी।

सुनवाई के दौरान कहा गया था कि जिस समय प्लांट में उक्त मशीन लगाई गई थी, उस दौरान टीवी नरेंद्र टाटा कंपनी के एमडी नहीं थे। ऐसे उनके खिलाफ यह मामला ही नहीं बनाता है। इसलिए पूरे मामले को निरस्त कर देना चाहिए। अब इस मामले में अगली सुनवाई 28 सितंबर को होगी।

See also  अवैध संबंध छुपाने में युवती का सिर काटा, अब पति-पत्नी दोषी करार; 30 नवंबर को सजा का ऐलान
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment