Civil Court News

Pankaj Mishra: अवैध खनन मामले में साहिबगंज के तत्कालीन एसडीओ की गवाही

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 21 May, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Pankaj Mishar in ED court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now


Pankaj Mishra: साहिबगंज जिले में अवैध खनन कर उससे प्राप्त 1250 करोड़ रुपए से अधिक अवैध कमाई का मनी लाउंड्रिंग करने के आरोप में जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बरहेट विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा, प्रेम प्रकाश एवं अन्य से जुड़े मामले में मंगलवार को पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत में गवाही दर्ज की गई। ईडी ने अपने 21 वें गवाह के रूप में साहिबगंज के तत्कालीन एसडीओ राहुलजी आनंद की गवाही दर्ज कराई।

गवाह ने ईडी के चार्जशीट में पंकज मिश्रा पर लगे आरोप का समर्थन किया। गवाही पूरी होने के बाद बचाव पक्ष की ओर से जिरह किया गया। अदालत ने अगली गवाही की तारीख 29 मई निर्धारित की है। सुनवाई के दौरान मामले में जेल में बंद आरोपी पंकज मिश्रा एवं प्रेम प्रकाश को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत के समक्ष पेश किया गया। बता दें कि पंकज मिश्रा को ईडी ने अवैध खनन से जुड़े मामले में 19 जुलाई 2022 को गिरफ्तार किया था। तब से वह न्यायिक हिरासत में ही है। मामले में जल्द ही गवाही पूरी होती नजर आ रही है। ईडी लगातार प्रत्येक निर्धारित तारीख को गवाही कराने के प्रयासरत है।

CourtNews Desk

1,849 articles published
See also  JSSC New Rule: सरकार के जवाब नहीं दाखिल करने पर हाईकोर्ट नाराज, कहा- क्यों नहीं सारी नियुक्ति पर लगा दी जाए रोक
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment