Civil Court News

Tender Commission Scam: मंत्री आमलगीर आलम की पुलिस रिमांड की अवधि गुरुवार को हो रही खत्म, किए जाएंगे पेश, भेजे जाएंगे जेल

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 29 May, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Image 2024 05 22 at 12.44.32
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now


Tender Commission Scam: टेंडर कमीशन की बहुत बड़ी राशि का मनी लाउंड्रिंग करने के आरोप में ईडी के हाथों गिरफ्तार सूबे के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम से ईडी की पूछताछ जारी है। पूछताछ का अंतिम दिन 30 मई है। पुलिस रिमांड की अवधि पूरी होने पर गुरुवार को पीएमएलए कोर्ट में उनको पेश किया जाएगा। जहां से उनको न्यायिक हिरासत में लेते हुए जेल भेज दिया जाएगा। बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार में पहले ही पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बंद है। कोर्ट ने पिछली बार तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की अनुमति ईडी को दे रखी है।

See also  Ranchi: अवैध शराब और जुआ खेलने के आरोप में गिरफ्तार 6 आरोपियों को जमानत नहीं, याचिका खारिज

इसका समापन 30 मई को हो रहा है। इसको देखते हुए ईडी गुरुवार को आमलगीर आलम को कोर्ट में पेश करेगी। पुलिस रिमांड की अवधि शाम छह बजे तक है। अगर ईडी गुरुवार को कोर्ट में पेश करेगी तो आमलगीर आलम को दोपहर 12 बजे से पहले लाना होगा। इसके बाद की अवधि में कांके रोड स्थित जज कॉलोनी में जज के आवासीय कार्यालय में पेश करना होगा। पेशी के साथ ही उनको बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार भेज दिया जाएगा। ईडी ने आलमगीर आलम को पहली बार छह दिन, दूसरी बार पांच दिन एवं तीसरी बार तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।

See also  Court News: एक जुलाई से रांची सिविल कोर्ट के समय में बदलाव, सुबह 10.30 से 4.30 तक चलेगी कोर्ट

गिरफ्तार आरोपी से अधिकतम अपने पास रखकर 14 दिनों तक ही पूछताछ एजेंसी कर सकती है। बता दें कि ईडी ने 37.37 करोड़ रुपए नकद बरामदगी मामले में 15 मई को आमलगीर आलम को गिरफ्तार किया है। 16 मई को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया था। अगले दिन 17 मई को ईडी पूछताछ के लिए जेल से अपने साथ ले गई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment