high court news

शिक्षक नियुक्तिः हाई कोर्ट ने कहा- जेएसएससी का निर्णय सही, खारिज की याचिका

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 08 Mar, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Jharkhand High Court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांचीः झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की अदालत में हाई स्कूल शिक्षक नियुक्ति मामले में उम्र को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई हुई।

अदालत ने इस मामले में जेएसएससी के निर्णय को सही ठहराते हुए प्रार्थी की याचिका को खारिज कर दिया। अदालत ने कहा कि जेएसएससी ने उम्र की गणना सही की है।

इसलिए इस मामले में हस्तक्षेप नहीं किया जा सकता है। इसके बाद अदालत ने प्रार्थी की याचिका को खारिज कर दिया। इसको लेकर अजय कुमार मंडल ने याचिका दाखिल की थी।

इसे भी पढ़ेंः सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्यों से पूछा- 50 फीसद से ज्यादा आरक्षण देना सही या नहीं?

See also  हजारीबाग के सेंट जेवियर स्कूल से निकाले गए छात्रों की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई टली

सुनवाई के दौरान कहा गया कि देवघर जिले में भूगोल शिक्षक की नियुक्ति के लिए प्रार्थी ने आवेदन दिया था। लेकिन उम्र अधिक होने का हवाला देते हुए जेएसएससी ने आवेदन को रद कर दिया।

प्रार्थी ने कहा कि आयोग की ओर से उम्र की गणना सही तरीके से नहीं की गई है। इस पर जेएसएससी के अधिवक्ता संजय पिपरवाल व प्रिंस कुमार सिंह ने कहा कि उम्र की गणना सही है।

कहा गया कि विज्ञापन की शर्तों के अनुरूप ही उम्र की गणना की गई है। ऐसे में प्रार्थी की याचिका को रद कर देना चाहिए। इसके बाद कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी।

See also  Court News: हाईकोर्ट ने श्रमिक मित्रों की सेवा समाप्त करने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment