high court news

सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की सज्जन कुमार की जमानत, कहा- इलाज के लिए ‘सुपर वीआईपी का दर्जा नहीं देंगे’

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 03 Sep, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
supreme court of india
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

New Delhi: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में 1984 में हुए सिख दंगों के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को अंतरिम जमानत देने से इन्कार कर दिया है। सज्जन कुमार ने मेडिकल कारणों से अंतरिम जमानत की मांग की थी, लेकिन कोर्ट ने उसे खारिज कर दिया।

उनकी सेहत स्थिर होने और लगातार सुधार दिखने के चलते कोर्ट ने यह फैसला दिया है। कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार की याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस संजय किशन कौल और ऋषिकेश रॉय की पीठ ने कहा कि उनका इलाज सुपर वीआईपी की तरह नहीं हो सकता।

See also  RMC Appellate Authority: गलत जानकारी देने पर हाईकोर्ट नाराज, नगर विकास सचिव को जारी किया अवमानना नोटिस

सज्जन कुमार के वकील ने कहा कि उनकी सेहत खराब है। ऐसे में मेदांता अस्पताल में वह अपने ही खर्चे पर इलाज कराना चाहते हैं। इस पर अदालत ने कहा कि उन्हें सुपर वीआईपी जैसा ट्रीटमेंट नहीं दिया जा सकता। हम उन्हें जमानत नहीं दे सकते।

इसे भी पढ़ेंः डीजीपी नियुक्तिः सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए झारखंड के डीजीपी नीरज सिन्हा को जारी किया नोटिस

इससे पहले अदालत ने 24 अगस्त को सुनवाई करते हुए सीबीआई को आदेश दिया था कि वह बताए कि सज्जन कुमार की हालत कैसी है और क्या उन्हें बाहर से इलाज कराने की जरूरत है। सुप्रीम कोर्ट में 1984 के दंगों के दोषी सज्जन कुमार ने याचिका दाखिल कर मांग की थी कि उनकी सेहत लगातार खराब हो रही है।

See also  House Dispute: पूर्व मंत्री एनोस एक्का ने आवास पर किया दावा, कोर्ट ने ईडी से मांगा जवाब

ऐसे में उन्हें इलाज के लिए तत्काल अंतरिम जमानत की जरूरत है। कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार को 1984 में हुए सिख दंगों के दौरान दिल्ली के राज नगर में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा दी गई है।

75 वर्षीय सज्जन कुमार ने अपनी अर्जी में कहा था कि वह दिसंबर 2018 से जेल में बंद हैं और इस दौरान उनका वजह पहले ही 8 से 10 किलोग्राम तक कम हो चुका है।दिल्ली की एक अदालत ने सज्जन कुमार को 17 दिसंबर, 2018 को 5 लोगों की हत्या का दोषी करार दिया था। उसके बाद से ही वह जेल में बंद हैं।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment