Political News

सुप्रीम कोर्ट की कॉलेजियम ने हाईकोर्ट के जजों के लिए 80 नामों की सिफारिश

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 23 Jul, 2021
1 min read 1.2k views
court logo
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Delhi: सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने देश के विभिन्न हाईकोर्ट में जजों की नियुक्ति के लिए एक जुलाई 2020 से 15 जुलाई 2021 के बीच 80 नामों की सिफारिश की है। इनमें से 45 न्यायाधीशों को हाई कोर्ट में नियुक्त किया जा चुका है।

राज्य सभा में गुरुवार को एक लिखित सवाल के जवाब में यह जानकारी केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू ने दी। उन्होंने बताया कि शेष न्यायधीशों की नियुक्ति के प्रस्तावों पर सरकार और सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम के साथ विभिन्न चरणों पर कार्यवाही चल रही है।

इसे भी पढ़ेंः सुप्रीम कोर्ट ने कहा- सही बात का समर्थन करने वाले जज बनाए जा रहे निशाना, अमीर-गरीब के लिए अलग कानून नहीं हो सकता

See also  कोरोना अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा पर नौ अगस्त को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

कानून मंत्री ने कहा कि हाईकोर्ट में रिक्तियों को भरने के लिए लिए राज्य और केंद्र दोनों स्तरों पर विभिन्न सांविधानिक प्राधिकरणों से परामर्श और अनुमोदन की आवश्यकता होती है। इसलिए, उच्च न्यायपालिका में न्यायाधीशों की रिक्तियों को भरने के लिए आवश्यक समय का संकेत नहीं दिया जा सकता है। 

भारत में कुल 25 उच्च न्यायालयों के लिए 1,098 न्यायाधीशों का पद स्वीकृत हैं। मौजूदा वक्त में 645 न्यायाधीश कार्यरत हैं, जबकि 453 के पद रिक्त है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment