Jharkhand

State News: 6 अप्रैल से फिर लागू होगी मॉर्निंग कोर्ट व्यवस्था, सुबह 7 बजे से शुरू होगी सुनवाई

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 24 Mar, 2026
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
State News: 6 अप्रैल से फिर लागू होगी मॉर्निंग कोर्ट व्यवस्था, सुबह 7 बजे से शुरू होगी सुनवाई
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi News: भीषण गर्मी को देखते हुए पूरे Jharkhand में अधीनस्थ न्यायालयों में एक बार फिर मॉर्निंग कोर्ट व्यवस्था लागू की जा रही है। Jharkhand High Court के निर्देश के आलोक में राज्य के सभी सिविल कोर्टों में 6 अप्रैल 2026 से 27 जून 2026 तक सुबह की पाली में कामकाज होगा। रांची स्थित Civil Courts Ranchi के न्यायायुक्त Anil Kumar Mishra द्वारा जारी आदेश के बाद अब रांची के साथ राज्यभर में इस व्यवस्था को लागू किया जा रहा है।नई व्यवस्था के तहत सभी अदालतों में सुनवाई सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक होगी। इस दौरान सुबह 9:30 बजे आधे घंटे का अवकाश भी दिया जाएगा।

See also  सुप्रीम कोर्ट ने नारायण साई को पेरोल देने के हाईकोर्ट के आदेश पर लगाई रोक

यह व्यवस्था राज्य के सभी जिलों के न्यायालयों और न्यायिक कार्यालयों पर लागू होगी। संबंधित अधिकारियों, बार एसोसिएशन और अन्य संस्थानों को इसकी सूचना दे दी गई है, ताकि समय पर व्यवस्था लागू हो सके।

👉 हर साल गर्मी के मौसम में लागू होने वाली इस व्यवस्था से वकीलों, न्यायिक कर्मियों और वादकारियों को राहत मिलने की उम्मीद है, साथ ही सुबह के समय कार्य होने से न्यायालयों की कार्यक्षमता भी बेहतर रहने की संभावना है।

खास बातें:

  • नया समय: सुबह 07:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक।
  • कब से लागू: 06 अप्रैल 2026 से 27 जून 2026 तक।
  • रिसेस (ब्रेक): सुबह 09:30 बजे से आधे घंटे या उससे कम समय के लिए।
  • प्रभाव: रांची जिले की सभी अदालतों और न्यायिक कार्यालयों पर लागू।
See also  HC News: आईआईएम रांची के अधिकारी की बर्खास्तगी रद्द, हाई कोर्ट से मिली बड़ी राहत

CourtNews Desk

1,848 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment