State News

मुर्दे पर चादर चढ़ाने को लेकर आपस में भीड़े रिश्तेदार; जमकर हुई मारपीट, सात घायल

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 11 Mar, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Honor Killing kodrma in jharkhand
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

गढ़वाः झारखंड के गढ़वा में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। अक्सर हम जिंदा लोगों को लेकर झगड़ा होने की घटना देखने-सुनने को मिलती है। लेकिन एक मुर्दा को लेकर रिश्तेदारों के बीच भिड़ंत होने का अनोखा मामला है।

गढ़वा के रमकंडा थाना क्षेत्र के रमकंडा उपरटोला में शव पर चादर चढ़ाने को लेकर रिश्तेदारों में मारपीट हो गई। इस दौरान मारपीट की घटना में दोनों पक्ष से एक महिला समेत सात लोग घायल हो गए हैं। घायलों में एक पक्ष का रमकंडा उपरटोला निवासी रमेश राम व उसका पुत्र सुखाड़ी राम शामिल हैं।

See also  Court News: हाई कोर्ट ने कहा- बिना कार्रवाई के किसी कर्मचारी का वेतन रोकने का आदेश गलत

दूसरे पक्ष के घायलों में रमकंडा बिचला टोला निवासी संजय राम व उसकी पत्नी मंजू देवी, पुत्र अमित कुमार व विकास कुमार तथा संजय का चचेरा भाई मिंटू राम पिता दुखी राम शामिल हैं। इनमें रमेश राम, सुखाड़ी राम, संजय राम व मंजू देवी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

इसे भी पढ़ेंः बीज खरीद घोटालाः पूर्व मंत्री नलिन सोरेन की याचिका पर फिजिकल कोर्ट में होगी सुनवाई

तीन घायलों का सीएचसी रंका में इलाज चल रहा है। गुरुवार की सुबह रमेश राम की चाची गंगिया देवी की मौत हो गई थी। उनकी कोई संतान नहीं है। गंगिया देवी रमेश राम के साथ रहती थी। जबकि गंगिया देवी का पहले पति से एक पुत्र है, जिसका दामाद संजय राम है।

See also  रांचीः संविधान की आत्मा हैं मौलिक अधिकार-- जस्टिस गवई

गंगिया देवी की मौत पर संजय राम, उसकी पत्नी मंजू देवी समेत परिवार के अन्य सदस्य उपरीटोला आए थे। इस दौरान दाह संस्कार के लिए शव को श्मशान ले जाने की तैयारी चल रही थी। संजय राम शव पर डालने के लिए चमकदार कपड़ा लाया था।

रमेश राम व उसके घर के लोग उसे शव के पास जाने से मना कर रहे थे। इस दौरान दोनों पक्ष में नोकझोंक होते-होते मारपीट शुरू हो गई। घटना के बाद दोनों पक्ष के लोग रमकंडा थाना पहुंचे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया।

बाद में रमेश राम के परिवार के सदस्यों को गंगिया देवी के शव का दाह संस्कार किया। मारपीट के मामले में दोनों पक्ष द्वारा एक दूसरे के विरुद्ध मामला दर्ज करने के लिए रमकंडा थाना में आवेदन दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment