high court news

बीज खरीद घोटालाः पूर्व मंत्री नलिन सोरेन की याचिका पर फिजिकल कोर्ट में होगी सुनवाई

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 11 Mar, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
high court of jharkhand
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांचीः झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस अनिल कुमार चौधरी की अदालत में बीज खरीद घोटाला मामले में आरोपी पूर्व कृषि मंत्री नलिन सोरेन एवं पूर्व कृषि निदेशक निस्तार मिंज की याचिका सुनवाई हुई।

इस दौरान अदालत ने कहा कि इस पर विस्तृत सुनवाई की जरूरत है। इसलिए अब इस मामले में तब सुनवाई होगी जब हाई कोर्ट में फिजिकल सुनवाई शुरू हो जाएगी।

इसे भी पढ़ेंः सिपाही बहालीः हाईकोर्ट ने कहा- महिलाओं के लिए आरक्षित पद पर पुरुषों की नहीं हो सकती नियुक्ति

पूर्व मंत्री नलिन सोरेन और निस्तार मिंज की ओर से दाखिल याचिका में कहा गया है कि एसीबी ने बीज खरीद घोटाले में दो-दो प्राथमिकी दर्ज की है। जबकि एक ही आरोप में दो बार प्राथमिकी दर्ज नहीं की जा सकती है।

See also  ऐसा लगता है पुलिस अदालत की परवाह नहीं करती: हाईकोर्ट

इसलिए प्रार्थियों की ओर से एसीबी की एक प्राथमिकी को निरस्त करने की मांग की गई। एसीबी ने बीज खरीद घोटाला मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। इसमें पूर्व मंत्री नलिन सोरेन, पूर्व कृषि निदेशक निस्तार मिंज सहित अन्य को आरोपी बनाया है।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment