Supreme Court News

SC News: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा शेयर बाजार में ऐतिहासिक गिरावट का मामला

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 08 Jun, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
supreme-court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

SC News: लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद शेयर मार्केट (Share Market) में गिरावट से निवेशकों के लाखों करोड़ रुपये डूबने की जांच कराने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल की गई है। याचिका में केंद्र सरकार और सेबी को पूरे मामले की जांच कराकर रिपोर्ट पेश करने का आदेश देने की मांग की गई है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी गुरुवार को शेयर बाजार में गिरावट से निवेशकों को हुए नुकसान की संयुक्त संसदीय समिति से जांच कराने की मांग की थी। अधिवक्ता विशाल तिवारी ने सुप्रीम कोर्ट में यह अर्जी दाखिल की है। उन्होंने अमेरिका स्थित शॉर्ट-सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च द्वारा अडानी समूह के खिलाफ लगाए गए शेयरों में हेरफेर के आरोपों की जांच कराने की मांग को लेकर दाखिल याचिका में यह अर्जी जोड़ी है।

See also  HC News: 1970 में खरीदी आदिवासी जमीन, हाईकोर्ट ने याचिका खारिज कर बहाली का आदेश बरकरार रखा

सेबी ने जांच रिपोर्ट पेश नहीं की अधिवक्ता तिवारी ने इसके साथ ही अर्जी में सुप्रीम कोर्ट से सेबी को 3 जनवरी, 2024 के फैसले के अनुसार हिंडनबर्ग रिसर्च द्वारा अडानी समूह के खिलाफ लगे आरोपों की जांच रिपोर्ट पेश करने का आदेश देने की भी मांग की है।

शीर्ष अदालत ने अपने फैसले में बाजार नियामक सेबी को अडानी समूह के खिलाफ लंबित दो मामलों की जांच तीन माह में पूरा कर 3 अप्रैल तक रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया था। अधिवक्ता विशाल तिवारी ने कहा कि सेबी ने जांच रिपोर्ट अब तक पेश नहीं की है।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment