high court news

रिम्स निदेशक ने मेडिकल बोर्ड रिपोर्ट देरी से पेश करने पर हाईकोर्ट से मांगी माफी

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 05 Mar, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Lalu prasad Yadav in AIMS
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांचीः Lalu Prasad Lalu Yadadv, Lalu Prasad Yadav झारखंड हाई कोर्ट में लालू प्रसाद के जेल उल्लंघन मामले में सुनवाई के दौरान रिम्स निदेशक ने मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट दाखिल कर दी, जिसके आधार पर लालू को इलाज के लिए एम्स भेजा गया है।

रिम्स निदेशक ने जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की अदालत से बिना किसी शर्त के माफी मांग ली है। क्योंकि कोर्ट के आदेश के बाद भी मेडिकल रिपोर्ट नहीं पेश की गई थी।

इस पर अदालत ने रिम्स निदेशक को स्पष्टीकरण जारी करते हुए पूछा था कि कोर्ट के आदेश के बाद भी लालू प्रसाद को एम्स भेजे जाने के लिए मेडिकल रिपोर्ट क्यों नहीं पेश की गई।

See also  Manhart scam case: विधायक सरयू राय की याचिका हाईकोर्ट ने की याचिका

इसे भी पढ़ेंः टी-शर्ट और टॉफी खरीद घोटाले में आपत्ति समाप्त करने पर महालेखाकार कार्यालय से हाई कोर्ट ने मांगा जवाब

सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से कहा गया कि मेडिकल बोर्ड रिपोर्ट में कहा गया है कि लालू प्रसाद को नमोनिया था, हार्ट अटैक की संभावना के साथ-साथ किडनी की बीमारी बढ़ गई थी।

इसको देखते हुए मेडिकल बोर्ड ने उन्हें एम्स में बेहतर इलाज के लिए भेजने का निर्णय लिया था। देरी से रिपोर्ट पर निदेशक ने कहा कि मेडिकल अधीक्षक की मांग का देहांत होने से देरी हुई है।

अदालत ने मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट को देखने के बाद इस मामले में अनिश्चितकाल के सुनवाई स्थगित कर दी।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment