Civil Court News

Ranchi: नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म मामले में चाचा दोषी करार, सजा 10 जनवरी को

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 04 Jan, 2025
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
civil court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म करने के मामले में ट्रायल फेस कर रहा चाचा मांडर निवासी अभियुक्त होसने उरांव को पोक्सो मामले के विशेष न्यायाधीश की अदालत ने शनिवार को दोषी करार दिया है। साथ ही उसकी सजा के बिंदु पर सुनवाई के लिए 10 जनवरी की तारीख निर्धारित की है। घटना को लेकर पीड़िता ने मांडर थाना में अप्रैल 2019 में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। दोषी करार अभियुक्त पर आरोप है कि वह भतीजी के साथ किसी रिश्तेदार के यहां गया था।

वहां से लौटते समय उसने भतीजी के साथ नदी किनारे ले जाकर जबरदस्ती की थी। साथ ही घटना की जानकारी किसी को नहीं देने को कहा था। घटना के दो दिनों बाद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। प्राथमिकी के बाद अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मामले में अभियोजन की ओर से 6 गवाहों को प्रस्तुत किया गया था।

See also  Ranchi: गांजा के साथ गिरफ्तार आरोपी को नहीं मिली जमानत, याचिका खारिज
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment