Civil Court News

Ranchi: गैंग रेप के बाद हत्या करने के जुर्म में दोषी तीन अभियुक्तों को फांसी या आजीवन कारावास की सजा, फैसला 17 फरवरी को

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 15 Feb, 2025
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: सिविल कोर्ट के अपर न्यायायुक्त की अदालत में शनिवार को महिला से गैंग रेप करने के बाद उसकी हत्या करने से जुड़े मामले में दोषी करार तीन अभियुक्तों की सजा के बिंदु पर शनिवार को सुनवाई हुई। जो पूरी नहीं हो सकी। अभियोजन पक्ष दोषियों को कठोर से कठोर अधिकतम सजा-ए-मौत की मांग कर रहा है। अदाल ने अभियुक्त रामचंद्र मुंडा, सुखलाल मुंडा एवं संजय टूटी को 7 फरवरी को दोषी करार दिया है। 20 फरवरी 2021 को दशम फॉल इलाके के जंगल से पुलिस ने अधजली महिला का शव बरामद की थी। जानकारी मिली थी कि महिला के साथ पहले दुष्कर्म किया गया था और बाद में उसकी गला रेतकर हत्या कर दी गयी थी। आरोपियों ने साक्ष्य छुपाने के लिए शव को पेट्रोल छिड़क कर जला दिया था। मामले का खुलासा पुलिस ने फोन कॉल के माध्यम से किया था। तीनों अभियुक्त दशम फॉल थाना क्षेत्र के हेसापीढ़ी के रहनेवाला है। घटना को अंजाम 17 फरवरी 2021 को दिया गया था। मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से एपीपी सिद्धार्थ सिंह बहस कर रहे हैं।

See also  अमानवीय… शख्स से लगातार 15 घंटे पूछताछ करने पर सुप्रीम कोर्ट ने ED को लगाई फटकार

कुछ इस तरह दिया गया था घटना का अंजाम:
17 फरवरी 2021 को महिला बुंडू बैंक से पैसा निकालने के लिए गयी थी। लेकिन पैसा नहीं निकला। इसके बाद उसने अपने परिचित आरोपी लक्ष्मण मुंडा और सुखलाल मुंडा को फोन किया और दो हजार रुपये कर्ज मांगी। लक्षमण पैसे देने के लिए तैयार हो गया। उसने महिला से कहा कि पैसा घर पर है, लेने जाना होगा। पैसा देने की बात कर दोनों महिला को बाइक पर बैठाकर हेसापीढ़ी कोलाबुरू गांव स्थित जंगल में ले गया। जहां पहले से आरोपी राम मुंडा और संजय टूटी मौजूद था। सभी ने दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपियों ने महिला की गर्दन रेतकर हत्या कर दी थी। इसके बाद शव को गड्ढे में फेंक दिया और बाइक से पेट्रोल निकाल कर शव को जला दिया। पुलिस पहले महिला के परिजनों से मिली।फिर उसके मोबाइल नंबर से कॉल डिटेल निकाली और अपराधियों तक पहुंच गयी।

See also  रांचीः राहुल गांधी से जुड़ी याचिका में शिकायतकर्ता ने किया जवाब दाखिल, सुनवाई 7 सितंबर को

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment