high court news

रांचीः हाईकोर्ट ने कहा बड़ा तालाब की साफ-सफाई पर दें विशेष ध्यान, सभी नालों को वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट से जोड़े

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 06 Sep, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
रांचीः हाईकोर्ट ने कहा बड़ा तालाब की साफ-सफाई पर दें विशेष ध्यान, सभी नालों को वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट से जोड़े
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांचीः झारखंड हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद और जस्टिएस एके राय की खंडपीठ ने रांची जल स्रोतों के संरक्षण एवं रांची के तीन डैम की साफ-सफाई और उसे अतिक्रमण मुक्त करने को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान रांची नगर निगम से पूछा, रांची के बड़ा तालाब से फिर से बदबू आने लगी है। इसका कारण क्या है। इसके आसपास के सभी नाली के पानी को वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट से क्यों नहीं जोड़ा गया है? सिर्फ बड़ा तालाब के बगल की एक नाली को वॉटर ट्रीटमेंट से जोड़ने से से काम नहीं चलेगा? बड़ा तालाब के आसपास के सभी नालियों को वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट से जोड़कर ट्रीटमेंट होने के बाद साफ पानी को बड़ा तालाब में जाने दिया जाए, ऐसी व्यवस्था रांची नगर निगम को सुनिश्चित करनी होगी। अगली सुनवाई की तारीख 20 सितंबर निर्धारित की है।

See also  व्याख्याता घोटाले के आरोपियों की अग्रिम जमानत पर सुनवाई जारी

हाईकोर्ट की खंडपीठ ने बड़ा तालाब में फिर से बदबू आने को गंभीरता से लेते हुए मौखिक कहा कि सरकार को बड़ा तालाब की लगातार सफाई पर पूरा ध्यान देना चाहिए, खंडपीठ ने मामले में रांची नगर निगम एवं नगर विकास विभाग को इन बिंदुओं पर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। इससे पहले भी खंडपीठ को बताया गया कि गर्मी में बड़ा तालाब में बदबू आना शुरू हुआ था, इसके बाद बरसात में यह कुछ काम हुआ था। लेकिन अब फिर से बड़ा तालाब के पास बिजली घर के निकट बदबू आ रहा है, बड़ा तालाब से बदबू आने से वहां रहने वाले आसपास के लोगों को काफी परेशानी हो रही है। रांची नगर निगम ने सफाई के नाम पर बड़ा तालाब में ई बॉल डालने की बात कही थी, लेकिन उसका भी कुछ असर नहीं हो रहा है। बड़ा तालाब का पानी आज भी प्रदूषित और बदबूदार है राज्य सरकार की ओर से कोर्ट को बताया गया कि रांची शहर के कांके डेम, धुर्वा डेम और गेतलसूद डेम में पिछले 5 साल में पानी की स्थिति को लेकर झारखंड स्पेस एप्लीकेशन सेंटर की ओर से सर्वे किया जा रहा है, इसके लिए उसे 38 लाख रुपए की फंडिंग भी की गई है।

See also  Jharkhand/H court News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को हाई कोर्ट से झटका, अंतरिम राहत हुई समाप्त, निचली अदालत में दर्ज करानी होगी उपस्थिति

जिस पर खंडपीठ ने मौखिक कहा कि इन तीनों डैम के आसपास के अतिक्रमण को हटाए जाने की कार्रवाई होनी जरूरी है, क्योंकि डेम के कैचमेंट एरिया का अतिक्रमण हुआ है, जिसका असर इन तीनों डैम के पानी रिजर्व रखने की क्षमता पर पड़ा है। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने मौखिक कहा कि रांची शहर में कभी 71 तालाब होने की बात सरकार की ओर से बताई गई थी, लेकिन इसमें से अधिकांश तालाबों का आज अस्तित्व नहीं है। सरकार बताएं कि गायब हुए तालाबों के पुनरुद्धार के लिए कोई योजना बनाई गई है? मामले की सुनवाई आगे भी जारी रहेगी।

CourtNews Desk

1,848 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment