high court news

JPSC Exam: संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा-2021 में उम्र घटाने की मांग वाली याचिका खारिज

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 13 Apr, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
JPSC Exam
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: JPSC Exam 2021 हाईकोर्ट के जस्टिस राजेश शंकर की अदालत में जेपीएससी की ओर से संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा 2021 में उम्र के कट ऑफ डेट को घटाने की मांग वाली एक अन्य याचिका पर सुनवाई हुई। अदालत ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद याचिका को खारिज कर दिया। इस मामले में अमित कुमार ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की थी।

याचिका में कहा गया है कि वर्ष 2020 में संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा के लिए निकाले गए विज्ञापन में उम्र का कट ऑफ ऑफ डेट 2011 रखा गया था। लेकिन कुछ कारणों से सरकार ने विज्ञापन को वापस ले लिया। एक साल बाद जेपीएससी की ओर से दोबारा संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा के लिए विज्ञापन निकाला गया है, जिसमें उम्र की कट ऑफ डेट एक अगस्त 2016 रखी गई है।

See also  खूंटी में मनरेगा में गड़बड़ी मामले में राज्य सरकार से हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

इसे भी पढ़ेंः कोरोना की स्थिति का हवाला देकर अवमानना नोटिस पर हाईकोर्ट में नहीं हाजिर हुए मख्य सचिव सहित तीन अधिकारी

कहा गया कि इस विज्ञापन में उम्र के कट ऑफ डेट को एक अगस्त 2016 की जगह एक अगस्त 2011 किया जाए। नियमानुसार हर साल सिविल सेवा की परीक्षा होनी चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं किया है। इस मामले में जेपीएससी की ओर से अधिवक्ता संजय पिपरवाल व प्रिंस कुमार ने पक्ष रखा। इससे पहले भी अदालत ने इस तरह के मामले को पूर्व में खारिज कर दिया था।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment