Civil Court News

Ranchi: सात साल से फरार सड़क डकैती के आरोपी को नहीं मिली जमानत, जमानत का किया था मिस यूज

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 05 Apr, 2025
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Ranchi: सात साल से फरार सड़क डकैती के आरोपी को नहीं मिली जमानत, जमानत का किया था मिस यूज
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: सड़क डकैती के 12 साल पुराने मामले में पिछले सात साल फरार आरोपी जकारिया एक्का को तमाड़ पुलिस ने 27 फरवरी 2025 को गिरफ्तार किया था। अदालत ने आरोपी को फरार घोषित कर चुका था। अदालत ने दिसंबर 2017 को फरार घोषित करते हुए सुनवाई बंद कर दी थी। मामले के अन्य आरोपी भी फरार चल रहा है। गिरफ्तार के बाद जेल में बंद आरोपी जकारिया एक्का ने जमानत की गुहार लगाते हुए याचिका दाखिल की थी। याचिका पर सिविल कोर्ट रांची के अपर न्यायायुक्त 18 की अदालत में सुनवाई हुई। सुनवाई पश्चात अदालत ने आरोपी की फरारी की स्थिति को देखते हुए जमानत देने से इनकार कर दिया है।

See also  वकीलों ने राज्य कर अधिकारी को कार्यालय में घेरा, पैसे मांगने पर किया हंगामा- Dhanbad News

वह जमानत पर रहते हुए अगस्त 2017 से ही कोर्ट में हाजिरी नहीं दे रहा था। आरोपी तमाड़ के बासुकोचा जारगो गांव निवासी है। उस पर सड़क डकैती के आरोप में 11 अप्रैल 2013 को तमाड़ थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले के अन्य चार आरोपी अब भी फरार चल रहा है। आरोप है कि आरोपियों ने ट्रक चालक को गंभीर रूप से जख्मी करके उससे 30 हजार रुपए लूट लिया था। घटना को लेकर ट्रक चालक ने तमाड़ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

CourtNews Desk

1,848 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment