Civil Court News

Ranchi: विदेश यात्रा के लिए पूजा सिंघल और अभिषेक झा ने मांगा पासपोर्ट, पीएमएलए कोर्ट में 28 जून को फिर होगी सुनवाई

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 26 Jun, 2025
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Image 2025 03 06 at 4.57.06 PM
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: मनरेगा घोटाले से जुड़ी मनी लाउंड्रिंग केस में ट्रायल फेस कर रही आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल और उनके पति अभिषेक झा ने विदेश यात्रा के लिए पासपोर्ट रिलीज करने की अनुमति मांगी है। इस संबंध में दोनों ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) के विशेष पीएमएलए कोर्ट में याचिका दायर की है। याचिका पर गुरुवार को सुनवाई हुई, लेकिन सुनवाई पूरी नहीं हो सकी। अब अगली सुनवाई 28 जून को होगी।

📌 विदेश जाने की वजह:

याचिका में दंपति ने बताया कि उनकी बेटी का नामांकन विदेश के एक संस्थान में अगस्त महीने में होना है। इसी सिलसिले में दोनों को विदेश जाना आवश्यक है। चूंकि मामला कोर्ट में लंबित है और उनके पासपोर्ट जब्त हैं, इसलिए अदालत से पासपोर्ट रिलीज और विदेश यात्रा की अनुमति मांगी गई है। अब इस याचिका पर 28 जून को पीएमएलए कोर्ट में फिर से सुनवाई होगी। तभी यह स्पष्ट होगा कि अदालत पूजा सिंघल और अभिषेक झा को विदेश जाने की अनुमति देती है या नहीं।

See also  टेंडर घोटालाः विधानसभा सत्र में शामिल हो पाए पूर्व मंत्री आलमगीर आलम, कोर्ट ने ईडी से मांगा जवाब

⚖️ मामले की स्थिति:

पूजा सिंघल के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) मनी लाउंड्रिंग मामले में साक्ष्य प्रस्तुत कर रहा है। वहीं, उनके पति अभिषेक झा के खिलाफ आरोप गठन की प्रक्रिया जारी है।

अदालत की अनुमति के बिना दोनों देश नहीं छोड़ सकते।

पूजा सिंघल झारखंड की वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं और उन पर मनरेगा फंड के दुरुपयोग का गंभीर आरोप है। ईडी की जांच में खुलासा हुआ था कि फंड से संबंधित बड़ी राशि को मनी लाउंड्रिंग के जरिए अवैध संपत्ति में बदला गया।


WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment