Civil Court News

टेंडर घोटालाः विधानसभा सत्र में शामिल हो पाए पूर्व मंत्री आलमगीर आलम, कोर्ट ने ईडी से मांगा जवाब

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 08 Jul, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
alamgir alam
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

टेंडर घोटालाः टेंडर कमीशन मामले के आरोपी पूर्व मंत्री आलमगीर आलम अब विधानसभा सत्र में शामिल नहीं हो पाएंगे। क्योंकि अब सत्र समाप्त होने वाला है और उनकी याचिका पर अदालत ने ईडी से जवाब मांगा है। इससे पहले आलमगीर आलम ने सत्र में शामिल होने के लिए काफी मेहनत की है।

शनिवार को ही उन्होंने सत्र में शामिल होने के लिए अदालत में आवेदन दिया था। लेकिन ईडी कोर्ट के नहीं रहने की वजह से सुनवाई नहीं हो सकी। फिर सोमवार को उन्होंने हाई कोर्ट में आवेदन दिया और जल्द सुनवाई की मांग की, लेकिन अदालत ने सुनने से इन्कार करते हुए निचली अदालत भेज दिया। ईडी इस मामले में अपना जवाब दाखिल करेगी।

See also  Ranchi: हत्या के आरोप में जेल में बंद आरोपी की तीसरी बार जमानत देने से कोर्ट ने किया इनकार

विधानसभा का विशेष सत्र 8 जुलाई को आहूत है। विधानसभा के विशेष सत्र में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपना बहुमत साबित करेंगे। फ्लोर टेस्ट में शामिल होने के लिए आलमगीर आलम ने ईडी कोर्ट से अनुमति मांगी है। उनकी ओर से दाखिल याचिका में कई आदेश का हवाला दिया गया गया है।

कहा गया है कि विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधायक ढुल्लू महतो और नलिन सोरेन सहित कई को इसकी अनुमति मिली है। बता दें कि चंपई सोरेन सरकार को बहुमत साबित करने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी कोर्ट से अनुमति मिली थी

बता दें कि ग्रामीण विकास विभाग में टेंडर कार्य आवंटन के बाद कमीशन घोटाले के आरोप में मंत्री आलमगीर आलम को ईडी ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इसके साथ उनके पीएस संजीव लाल और उसका नौकर जहांगीर आलम भी जेल में बंद है। हाल ही में ईडी ने सभी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किया है।

See also  Bail granted in Dhoni case: महेंद्र सिंह धोनी के पूर्व बिजनेस पार्टनर मिहिर दिवाकर और उनकी पत्नी को मिली अग्रिम राहत, दोनों के खिलाफ जारी था समन
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment