Civil Court News

Ranchi: PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप का सहयोगी और दो लाख का इनामी उग्रवादी अवधेश जायसवाल उर्फ चूहा को नहीं मिली जमानत, कोर्ट ने की याचिका खारिज

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 18 Aug, 2025
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Ranchi: PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप का सहयोगी और दो लाख का इनामी उग्रवादी अवधेश जायसवाल उर्फ चूहा को नहीं मिली जमानत, कोर्ट ने की याचिका खारिज
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: कारोबारियों से रंगदारी वसूलने के आरोप में जेल में बंद PLFI के सुप्रीमो दिनेश गोप का सहयोगी अवधेश जायसवाल उर्फ चूहा उर्फ सरदार जी को अदालत ने जमानत देने से इनकार किया है। उसकी ओर से दाखिल जमानत याचिका पर सिविल कोर्ट के अपर न्यायायुक्त की अदालत में सुनवाई हुई। सुनवाई पश्चात अदालत ने दोनों पक्ष की बहस सुनने के पश्चात उसके आरोपों को देखते हुए याचिका खारिज कर दी। आरोपी ने धुर्वा थाना में 2020 में दर्ज एक कांड संख्या मामले में याचिका दाखिल की थी। वह इस मामले में 27 फरवरी से न्यायिक हिरासत में है।

उस पर बिहार के नालंदा व जहानाबाद से ही वह रांची सहित झारखंड के अन्य जिलों के कारोबारियों से रंगदारी वसूलने का काम कर रहा था। व्यवसायियों में खौफ पैदा करने के लिए वह उन्हें वीडियो कॉल किया करता था। पिछले दिनों झारखंड एटीएस और रांची पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए बिहार के नालंदा का रहनेवाला दो लाख का इनामी उग्रवादी अवधेश जायसवाल उर्फ चूहा को बिहार से गिरफ्तार किया है।

See also  Ranchi: सुनवाई पूरी कर न्यायालय कक्ष से बाहर निकलते ही अधिवक्ता सूरज कुमार हुए बेहोश, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

CourtNews Desk

1,848 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment