high court news

Ranchi: सुनवाई पूरी कर न्यायालय कक्ष से बाहर निकलते ही अधिवक्ता सूरज कुमार हुए बेहोश, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 18 Feb, 2025
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
2025 02 18 194734
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता सूरज कुमार(50) का आकस्मिक निधन मंगलवार को हो गया। सूरज कुमार अन्य दिनों की तरह हाईकोर्ट पहुंचे और अपने केस में सुनवाई करने के बाद न्यायालय कक्ष से बाहर निकलते ही मुर्छित होकर गिर पड़े। गिरते देख अपने केस के लिए आए हुए एक चिकित्सक ने आकस्मिक सेवा प्रदान करते हुए प्राथमिक चिकित्सा प्रदान किया। स्थिति को देखते हुए तत्काल नजदीक के पारस अस्पताल में बेहतर इलाज के लिए भर्ती कराया गया। लेकिन काफी जद्दोजहद और प्रयास के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

अधिवक्ता के निधन की खबर मिलते ही जस्टिस रंगन मुखोपाध्याय, जस्टिस एके राय, महाधिवक्ता राजीव रंजन, अपर महाधिक्ता सचिन कुमार, अधिवक्ता धीरज कुमार, नवीन कुमार, अशोक कुमार, राम सुभग सिंह के साथ काफी संख्या में अधिवक्ता पारस अस्पताल पहुंचे। अधिवक्ता सूरज कुमार अपने पीछे दो पुत्र(11वीं और 8वीं का छात्र) छोड़ गए हैं।

See also  CM Defamation Case मानहानि मामले में सांसद निशिकांत दुबे को 26 को अदालत में हाजिर होने का आदेश

उनके निधन पर झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधिशों, झारखंड स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष राजेंद्र कृष्णा, उपाध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ल, मीडिया प्रवक्ता संजय कुमार विद्रोही समेत अन्य अधिवक्ताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है। कहा कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और ऐसे कठिन समय में सभी परिजनों को सहनशक्ति दें। सूरज कुमार बहुत ही मृदुभाषी और मिलनसार व्यक्ति थे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment