Civil Court News

Ranchi: सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत मामले में आरोपी की जमानत पर आंशिक सुनवाई, चार सितंबर को रहेगी जारी सुनवाई

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 02 Sep, 2025
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Image 2025 08 13 at 7.26.40 PM
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: अरगोड़ा-हरमू मार्ग पर 10 अगस्त को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में जेल में बंद अपर बाजार निवासी आरोपी आदर्श राज उर्फ मोहित राज की जमानत याचिका पर सिविल कोर्ट रांची के न्यायायुक्त की अदालत में आंशिक सुनवाई हुई। आगे की सुनवाई के लिए अदालत ने चार सितंबर की तारीख निर्धारित की है। उसने जमानत की गुहार लगाते हुए 19 अगस्त को याचिका दाखिल की है। इसी मामले में घटना के दूसरे दिन न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में दाखिल जमानत याचिका को सुनवाई पश्चात 13 अगस्त को खारिज कर दी गई थी। सड़क हादसे में एक महिला और दो बच्चियों की मौत हो गई थी। जबकि गंभीर रूप से जख्मी दो लोग इलाजरत है। हादसे के बाद एसयूवी(फॉर्च्यूनर)चालक आदर्श राज को मौके पर पहुंची पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। तब से वह जेल में है। घटना को लेकर चालक के खिलाफ अरगोड़ा थाना में हत्या, साक्ष्य मिटाने समेत अन्य आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

See also  Court News: रांची बार मर्डर केस: डीजे संडी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, 10 दोषियों को 9 साल की सजा, 75 हजार जुर्माना
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment