Civil Court News

Ranchi News: युवाओं को नशीली दवाएं बेचने के आरोपी शैलेश कुमार को जमानत नहीं, याचिका खारिज

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 10 May, 2025
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Ranchi News: युवाओं को नशीली दवाएं बेचने के आरोपी शैलेश कुमार को जमानत नहीं, याचिका खारिज
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: रांची सिविल कोर्ट के एनडीपीएस मामले के विशेष न्यायाधीश की अदालत ने युवाओं को तस्करी की नशीली दवाएं बेचने के आरोप में जेल में बंद आरोपी शैलेश कुमार को जमानत देने से इनकार किया है। उसकी ओर से दाखिल जमानत याचिका सुनवाई पश्चात खारिज कर दी है। वह बीते तीन फरवरी से जेल में है। आरोपी को सदर थाना पुलिस को मिली गुप्त सूचना मिली कि कोकर के तिरिल रोड स्थित तान्या मेडिकल फार्मा से युवाओं को तस्करी की नशीली दवाएं बेची जा रही हैं।

पुलिस ने उक्त मेडिकल दुकान में छापेमारी की और आरोपी शैलेश कुमार को गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से 100 एमएल ओनेरेक्स कफ सिरप की 84 बोतलें, 1430 पीस नाइट्रोसम10 टैबलेट और 144 विनस्पास्मो (टीएम) फोर्ट कैप्सूल बरामद किया गया। पूछे जाने पर आरोपी व्यक्ति तस्करी की सामग्री के बारे में बताने में असफल रहा था। मामले को लेकर सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। जिसे बाद में एनडीपीएस केस में तब्दील किया गया।

CourtNews Desk

1,848 articles published
See also  Ranchi: चेक बाउंस मामले में पंडरा के व्यवसायी पर 50 लाख रुपए का जुर्माना, साथ में एक साल की सजा
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment