Civil Court News

Ranchi: चेक बाउंस मामले में पंडरा के व्यवसायी पर 50 लाख रुपए का जुर्माना, साथ में एक साल की सजा

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 03 Oct, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
civil court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: सिविल कोर्ट रांची के न्यायिक दंडाधिकारी 28 की अदालत ने चेक बाउंस मामले में मुकदमे का सामना कर रहा अभियुक्त पंडरा के सरनाकोचा पंडरा बस्ती निवासी राजन भारद्वाज पर 50 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। अदालत ने साथ ही उसको एक साल कैद की सजा भी सुनाई है। यह सजा न्यायिक दंडाधिकारी की एक अदालत ने सुनवाई है। अभियुक्त के खिलाफ चेक बाउंस मामले में 3 मई 2019 को मुकदमा किया गया था।

यह मुकदमा HR Food Processing Pri.Ltd. के प्रतिनिधि मनोरंजन झा ने की थी। आरोप है कि दुग्ध एवं दुग्ध सामग्रियों के विक्रय एवं वितरण के लिए परिवादी कंपनी ने जनवरी 2018 के इकरारनामा के माध्यम से अभियुक्त को वितरक नियुक्त किया था। जिसमें कम से कम एक दिन पूर्व अग्रिम मूल्य के भुगतान करने का विधिक दायित्व था। वह सिर्फ कमीशन प्राप्त करने के हकदार था। धोखाधड़ी करके अभियुक्त ने 40 लाख 9 हजार 984 रुपए का फर्जीवाड़ा किया। बकाया राशि की मांग करने पर अभियुक्त ने चेक दिया था। जो बाउंस कर गया। इसके बाद मुकदमा किया गया।

CourtNews Desk

1,848 articles published
See also  HC News: थानों में सीसीटीवी न लगने पर हाईकोर्ट नाराज; डीजीपी को 27 जून तक विस्तृत जवाब देने का निर्देश
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment