Civil Court News

Ranchi: भांजा ने मामा पर किया केस, कोर्ट में कहा- उकसावे पर किया था केस, कोर्ट ने किया….

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 03 Oct, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
ranchi civil court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: सिविल कोर्ट रांची के अपर न्यायायुक्त 12 की अदालत ने अपने भांजा पर जानलेवा हमला करने के मामले में आरोपी मो. मुमताज खान को पर्याप्त साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया है। गवाही के दौरान आरोपी के भांजा सह सूचक मो. इमरोज पूर्व के बयान से पलट गया। उसने कोर्ट में गवाही में कहा कि घटना 2 सितंबर 2023 की सुबह 7 बजे की है। उसने लिखित रिपोर्ट की पहचान की।

उसने आगे कहा कि उसके और आरोपी, जो रिश्ते में मामा है के बीच मामूली हाथापाई हुई थी। यह केस मैंने कुछ लोगों के उकसावे पर कांके थाना में किया था। उसने प्राथमिकी का समर्थन नहीं किया और अपने बयान से पलट गया। जिसका लाभ आरोपी को मिला। सिर्फ दो महीने के अंदर मामले का निष्पादन कर दिया गया। मामले में आरोपी पर अगस्त महीने में आरोप गठित किया गया था।

See also  सेना भूमि घोटालाः IAS छवि रंजन को नहीं मिली जमानत, ईडी कोर्ट ने खारिज की याचिका
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment