Civil Court News

Ranchi News: ब्राउन शुगर तस्करी मामले में कर्बला चौक निवासी दानिश को 10 साल की कठोर कारावास

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 09 May, 2025
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Ranchi News: ब्राउन शुगर तस्करी मामले में कर्बला चौक निवासी दानिश को 10 साल की कठोर कारावास
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: सिविल कोर्ट रांची के अपर न्यायायुक्त आठ की अदालत ने शनिवार को छह साल पुराने मादक पदार्थ तस्करी मामले में अभियुक्त दानिश उर्फ विक्की को 10 साल की कठौर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही उस पर भारी-भरकम जुर्माना लगाया गया है।जुर्माने की राशि नहीं देने पर उसे अतिरिक्त सजा काटनी होगी। अदालत ने उसे 5 मई को दोषी ठहराया था। कर्बला चौक निवासी दानिश को लोअर बाजार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 19 जुलाई 2019 को मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया था।

मामले में प्राथमिकी तत्कालीन पुलिस निरीक्षक सतीश कुमार ने प्राथमिकी दर्ज की थी। तलाशी में उसके पॉकेट से ब्राउन शुगर के 12 पुड़िया पुलिस ने बरामद किया था। जिसका वजन 5.525 ग्राम था। मामले में सुनवाई के दौरान एपीपी मनोज कुमार ने अनुसंधान पदाधिकारी बैजनाथ कुमार समेत अन्य की गवाही दर्ज कराई थी। जिसके आधार पर अदालत ने अभियुक्त को दोषी पाकर कठोर सजा सुनाई है।

See also  Sushma Baraik safety: सुषमा बड़ाईक ने परिवार की सुरक्षा को लेकर कोर्ट से लगाई गुहार

CourtNews Desk

1,848 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment