high court news

Ranchi: महेंद्र सिंह धोनी को दर्ज मुकदमे में हाईकोर्ट में रखना होगा पक्ष, नोटिस जारी

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 12 Nov, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Ranchi: महेंद्र सिंह धोनी को दर्ज मुकदमे में हाईकोर्ट में रखना होगा पक्ष, नोटिस जारी
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को झारखंड हाई कोर्ट ने पक्ष रखने के लिए नोटिस जारी किया है। महेंद्र सिंह धोनी की ओर से उनका प्रतिनिधि सीमांत लोहानी ने आरका स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड एंड मैनेजमेंट लिमिटेड के मालिक मिहिर दिवाकर एवं उसकी पत्नी सौम्या दास के खिलाफ निचली अदालत में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। इस मामले को मिहिर दिवाकर ने हाईकोर्ट में चुनौती दी है। इसके बाद अदालत में पक्ष रखने के लिए महेंद्र सिंह धोनी को नोटिस जारी किया।

यहां बता दें कि निचली अदालत ने दर्ज मुकदमे पर संज्ञान लेते हुए दोनों पति-पत्नी को समन जारी किया था। इसके बाद दोनों ने अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की थी। अदालत ने जुलाई महीने में दोनों को अग्रिम जमानत की सुविधा प्रदान की। दोनों ने कोर्ट में सरेंडर कर जमानत प्राप्त की है। मिहिर दिवाकर पर फर्जीवाड़ा करके धोनी को 15 करोड़ रुपए की आर्थिक क्षति पहुंचाने का आरोप है। यह मुकदमा अक्तूबर 2023 में निचली अदालत में दर्ज कराई गई है।

CourtNews Desk

1,848 articles published
See also  Ranchi/H Court: झारखंड विधानसभा नियुक्ति घोटाले में सीबीआई की याचिका पर सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में 18 नवंबर को - सीबीआई जांच पर लगी रोक का मामला
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment