high court news

Ranchi/H Court: झारखंड विधानसभा नियुक्ति घोटाले में सीबीआई की याचिका पर सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में 18 नवंबर को – सीबीआई जांच पर लगी रोक का मामला

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 07 Nov, 2025
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Ranchi/H Court: झारखंड विधानसभा नियुक्ति घोटाले में सीबीआई की याचिका पर सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में 18 नवंबर को - सीबीआई जांच पर लगी रोक का मामला
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: झारखंड विधानसभा नियुक्ति घोटाले में सीबीआई की याचिका पर अब 18 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर जांच पर लगी रोक हटाने का अनुरोध किया है। शुक्रवार को सीबीआई की याचिका पर चीफ जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस के विनोद चंद्रन की पीठ में सुनवाई के दौरान समय मांगे जाने पर हाईकोर्ट ने सुनवाई 18 नवंबर निर्धारित की। विधानसभा नियुक्ति घोटाले की सीबीआई जांच से रोक हटाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में सीबीआई ने याचिका दायर की है। सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में हस्तक्षेप याचिका दायर कर झारखंड हाईकोर्ट के विधानसभा नियुक्ति घोटाले की सीबीआई जांच के आदेश पर लगायी गयी रोक हटाने का अनुरोध किया है।

See also  यौन हमलाः बॉम्‍बे हाईकोर्ट ने कहा- केवल नाबालिग के गालों को छूना अपराध नहीं, आरोपी को दी जमानत


सीबीआई की ओर से दायर याचिका में कहा गया है कि विधानसभा में नियुक्तियों के दौरान भ्रष्टाचार और पद के दुरूपयोग के आरोप लगाये गये थे। हाईकोर्ट ने विधानसभा नियुक्ति घोटाले से जुड़ी दोनो न्यायिक आयोगों की रिपोर्ट और राज्यपाल द्वारा दिये गये निर्देश को ध्यान में रखते हुए सीबीआई जांच का आदेश दिया था। सीबीआई ने कहा है कि वह प्रारंभिक जांच कर रही थी। इसमें पहले सिर्फ इत बात की जांच की जाती है कि नियुक्ति प्रक्रिया में गड़बड़ी और भ्रष्टाचार के लगाये गये आरोप सही हैं या नहीं।

CourtNews Desk

1,848 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment