Civil Court News

Ranchi/ : शराब घोटाला: जेएसबीसीएल के पूर्व वित्त जीएम सुधीर कुमार को झटका, रहना पड़ेगा जेल में, याचिका खारिज

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 21 Jul, 2025
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Ranchi/ : शराब घोटाला: जेएसबीसीएल के पूर्व वित्त जीएम सुधीर कुमार को झटका, रहना पड़ेगा जेल में, याचिका खारिज
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: राज्य में हुए 77 करोड़ रुपए से अधिक के शराब घोटाले के आरोप में जेल में बंद झारखंड राज्य बेवरेजेज कॉरपोरेशन लिमिटेड (जेएसबीसीएल) के पूर्व वित्त महाप्रबंधक सुधीर कुमार को अदालत से झटका लगा है। उसकी ओर से दाखिल जमानत याचिका पर सोमवार को सिविल कोर्ट रांची के एसीबी के विशेष न्यायाधीश योगेश कुमार सिंह की अदालत में सुनवाई हुई। सुनवाई पश्चात अदालत ने जमानत देने से इनकार किया। साथ ही उसकी ओर से दाखिल जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। सुनवाई के दौरान एसीबी की ओर से विशेष लोक अभियोजक ने जमानत का विरोध किया था। एसीबी ने सुधीर कुमार को 21 मई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। तब से वह जेल में ही है। सुधीर कुमार ने 25 जून को जमानत की गुहार लगाते हुए याचिका दाखिल की है।

See also  Defamation: मोदी सरनेम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में सूरत कोर्ट में पेश हुए राहुल गांधी

CourtNews Desk

1,848 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment