Civil Court News

Ranchi/Liquor Scam Case: शराब घोटाले में गिरफ्तार आठवें आरोपी विधु गुप्ता को एसीबी कोर्ट से मिली जमानत, और तीन जेल में

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 23 Aug, 2025
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Image 2025 03 06 at 4.57.06 PM
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: झारखंड में 77 करोड़ रुपए से अधिक के शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार आरोपी विधु गुप्ता को शनिवार, 23 अगस्त को जमानत मिल गई। जेल में बंद होलोग्राम आपूर्ति कंपनी मेसर्स प्रिज्म होलोग्राफी सिक्यूरिटी फिल्म्स के प्रबंध निदेशक विधु गुप्ता को एसीबी की विशेष अदालत ने जमानत की सुविधा प्रदान की। उनकी ओर से दाखिल याचिका पर सुनवाई पश्चात अदालत ने जमानत प्रदान की। एसीबी ने शराब घोटाले में उसे 24 जुलाई को गिरफ्तार किया था। तब से जेल में था। उसने जमानत की गुहार लगाते हुए 31 जुलाई को याचिका दाखिल की थी। शराब में गिरफ्तार 11 आरोपियों में से आठ को जमानत मिल चुकी है।

See also  HC News: लोकायुक्त पर पक्षपात के आरोप खारिज, हाई कोर्ट ने याचिका की खारिज

कहा जाए तो यह सब लाभ मामले में चार्जशीट दाखिल नहीं किए जाने के कारण आरोपियों को लाभ मिल रहा है। और तीन आरोप जेल में है। उन सभी का जेल से निकलना लगभग तय है। सामान्य लोग दबी जबान बात कर रहे हैं कि आखिर जिस तत्परता से जलील करते हुए एक आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे की गिरफ्तारी हुई थी। उसमें ऐसा क्या हुआ कि 95 दिन बाद भी चार्जशीट दाखिल करने का नामो निशान नहीं है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment