Ranchi: शराब घोटाले के आरोप में जेल में बंद झारखंड राज्य बेवरेजेज कॉरपोरेशन लिमिटेड (जेएसबीसीएल) के वित्त महाप्रबंधक सुधीर कुमार दास को अदालत ने जमानत देने से इनकार किया है। उसकी ओर से दाखिल जमानत याचिका पर मंगलवार को सिविल कोर्ट रांची एसीबी के विशेष न्यायाधीश योगेश कुमार सिंह की अदालत में सुनवाई हुई। सुनवाई पश्चात अदालत ने याचिका खारिज कर दी। सुनवाई के दौरान एसीबी की ओर से विशेष लोक अभियोजक ने जमानत का विरोध किया था। एसीबी ने सुधीर कुमार दास को 21 मई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। तब से वह जेल में ही है। उसने 18 जून को जमानत की गुहार लगाते हुए याचिका दाखिल की थी।
Ranchi: शराब घोटाला: जेएसबीसीएल के वित्त महाप्रबंधक सुधीर दास की जमानत याचिका खारिज

