Civil Court News

लातेहार घटनाः पुलिसकर्मियों की हत्या की साजिश में शामिल माओवादी नीरज खेरवार को एनआईए ने लिया पुलिस रिमांड, पूछताछ जारी

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 02 Oct, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Image 2024 10 02 at 2.06.06 PM
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) लातेहार के चंदवा में चार पुलिसकर्मियों की हत्या की साजिश में शामिल चार्जशीटेड पलामू के पांकी निवासी सीपीआई (माओवादी) सदस्य नीरज सिंह खेरवार उर्फ संजय खेरवार से सात दिनों तक पूछताछ करेगी। एनआईए की टीम ने 1 अक्तूबर को शाम पांच बजे जेल से अपने साथ ले जाकर पूछताछ प्रारंभ कर दी है। यह पूछताछ 7 अक्तूबर को दिन के 10 बजे तक की जाएगी। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। इससे पूर्व एनआईए की विशेष अदालत में एनआईए की ओर से दाखिल आवेदन पर सुनवाई हुई। एनआईए ने 15 दिनों की पुलिस रिमांड की मांग की थी। अदालत ने सात दिनों की इजाजत दी है।

See also  Ranchi/ Judgment: बहू की हत्या के आरोप में कोतवाली थाना के पूर्व दारोगा रामप्रशण दुबे, उसकी पत्नी और बेटे को अदालत ने सुनवाई उम्र कैद की सजा

एनआईए की ओर से कहा गया कि जांच के दौरान 22 नवंबर 2019 को लुकुआ मोड़ में वाहन गश्त ड्यूटी पर तैनात चार पुलिस कर्मियों की हत्या, उनके हथियार और गोला बारूद की लूट में तीनों आरोपियों की भूमिका सामने आई है। मालूम हो कि 23 नवंबर 2019 को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झारखंड में चुनाव प्रचार के लिए आए हुए थे। लातेहार में उस दिन भाजपा की बड़ी सभा थी। 22 नवंबर की शाम को घटना को अंजाम दिया गया था।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment