Civil Court News

Ranchi: जेपीएससी नियुक्ति घोटालाः रांची के एसी राम नारायण सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 18 Mar, 2025
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
image 7
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: सीबीआई के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत ने 18 मार्च को जेपीएससी प्रथम सिविल सेवा भर्ती घोटाले के आरोपी रांची के एसी राम नारायण सिंह को अग्रिम राहत देने से इनकार किया है। उनकी ओर से दाखिल जमानत याचिका सुनवाई पश्चात खारिज कर दी है। सुनवाई के दौरान यह बात सामने आई की उनका चयन गलत तरीके से हुआ है। जबकि बचाव ने कहा कि चार्जशीटेड आरोपी नहीं है। इसे अग्रिम राहत दिया जाए। दोनों पक्षों को सुनने के बाद अग्रिम जमानत याचिका अदालत ने खारिज कर दी है। उन्होंने अग्रिम जमानत की गुहार लगाते हुए 27 फरवरी को याचिका दाखिल की थी।

See also  Court News: उत्पाद सिपाही परीक्षा पेपर लीक मामला: 6 आरोपियों की जमानत पर सुनवाई टली, 1 जून को होगी अगली बहस

इसी मामले में आरोपी रांची के एडीएम विधि-व्यवस्था राजेश्वर नाथ आलोक की याचिका भी पूर्व में खारिज हो चुकी है। मामले में अब तक अदालत ने 30 आरोपियों को अग्रिम राहत देने से इनकार किया है। बता दें कि सीबीआई कोर्ट ने 16 जनवरी को 47 भ्रष्ट अफसरों समेत 74 लोगों के खिलाफ संज्ञान लेते हुए समन जारी किया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment