high court news

Ranchi/High Court: हाईकोर्ट ने प्लस टू हाई स्कूलों में शिक्षक नियुक्ति मामले में स्कूली शिक्षा सचिव को किया तलब

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 20 Mar, 2025
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Image 2024 08 08 at 1.49.01 PM
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव व जस्टिस दीपक रोशन की खंडपीठ में गुरुवार को प्लस टू हाई स्कूलों में शिक्षकों के स्वीकृत 1033 पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद अदालत ने मामले में स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग के सचिव को कोर्ट में हाजिर होने का निर्देश दिया है। मामले की सुनवाई 16 अप्रैल को होगी। इस संबंध में प्रार्थी कालेश्वर महतो व अन्य की ओर से जनहित याचिका दाखिल की गई है।

जिसमें कहा गया कि राज्य के हाई स्कूल में मनोविज्ञान, गृह विज्ञान, तर्कशास्त्र, मनोविज्ञान सहित विभिन्न जनजातीय भाषाओं में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए सरकार ने 1033 पद स्वीकृत किया है। लेकिन अभी तक इन पदों पर सरकार की ओर से नियुक्ति नहीं की गई है। प्रार्थियों की ओर से उक्त पदों पर जल्द नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने का आदेश देने का आग्रह किया गया। इसके बाद अदालत ने शिक्षा सचिव को तलब किया है।

See also  झारखंड प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के चेयरमैन की नियुक्ति मामले में हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment