Civil Court News

Ranchi: जमीन फर्जीवाड़े में छवि रंजन की डिस्चार्ज याचिका पर सुनवाई 14 नवंबर को

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 07 Oct, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
ranchi civil court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now


Ranchi: बरियातू के चेशायर होम रोड स्थिति एक एकड़ जमीन की खरीद-फरोख्त के फर्जीवाड़े में संलिप्त रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन की ओर से दाखिल डिस्चार्ज याचिका पर अब वार्षिक अवकाश के बाद सुनवाई होगी। पीएमएलए कोर्ट ने अगली सुनवाई की तारीख 14 नवंबर निर्धारित की है। सोमवार को मामले में सुनवाई के लिए तारीख निर्धारित थी।

लेकिन कोर्ट नहीं बैठने के कारण सुनवाई टल गई। मामले में अपने आप को निर्दोष बताते हुए 19 जुलाई को डिस्चार्ज याचिका दाखिल की है। मामला आरोप गठन पर है। छवि रंजन सेना के कब्जे वाली जमीन घोटाले में भी आरोपी हैं। मामले में वह लंबे समय से न्यायिक हिरासत में हैं।

See also  CC News: टोल प्लाजा फायरिंग मामले में आरोपी गौतम तिवारी को नहीं मिली राहत, अग्रिम जमानत खारिज
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment