मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

RDBA: छह लाख रुपये नुकसान होने के बाद चेता रांची जिला बार एसोसिएशन, आर्टिकल की बिक्री शुरू

Ranchi District Bar Association
---Advertisement---

Ranchi: RDBA रोजाना दो लाख रुपये यानी करीब छह लाख रुपये का नुकसान कराने के बाद रांची जिला बार एसोसिएशन चेता है। अब जिला बार एसोसिएशन की ओर से में पूर्व की तरह शपथ पत्र, वकालतनामा और बेल बांड सहित सभी तरह के आर्टिकल की बिक्री शुरू कर दी गई।

इसके लिए नए बार भवन एवं पुराने वकालत खाना के दोनों काउंटर शनिवार को खोल दिए गए। सोमवार से एकाउंटेंट और लिपिक नहीं होने की वजह से इनकी बिक्री की बंद थी, जिसके चलते बार एसोसिएशन को रोजाना दो लाख रुपये का नुकसान हो रहा था।

काउंटर खोले जाने का निर्णय नए बार भवन के पुस्तकालय कक्ष में अध्यक्ष एसपी अग्रवाल के नेतृत्व में हुई बैठक में लिया गया। यह बैठक बार एसोसिएशन के महासचिव संजय कुमार विद्रोही के पत्र के आलोक में हुई। आर्टिकल की बिक्री को लेकर गठित कमेटी का संयोजक कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार केसरी को बनाया गया है।

इसे भी पढ़ेंः Benefit of ACP-MACP: हाईकोर्ट में बोली सरकार- झारखंड के पुलिसकर्मियों को मिलेगा एसीपी-एमएसीपी का लाभ

अब इनके देखरेख में बिक्री का हिसाब रखा जाएगा। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि बार एसोसिएशन का कार्य सरलतापूर्वक संचालन के लिए एक एकाउंटेंट, एक स्टोनोग्राफर एवं अन्य कर्मी की बहाली तत्काल की जाएगी। बहाली को लेकर पिछले दिनों विज्ञापन भी निकाला गया था।

इसके लिए आवेदन भी आया है। एकाउंटेंट एवं स्टोनोग्राफर का साक्षात्कार टीम में अध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष, सहायक कोषाध्यक्ष एवं एक सीए रहेंगे। बता दें कि एकाउंटेंट, लिपिक एवं स्टाफ की कमी के कारण महासचिव ने आर्टिकल बिक्री में गड़बड़ी की संभावना को देखते हुए रोक लगा दी थी।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Dalsa News: बाल विवाह मुक्त भारत: रांची में 100 दिवसीय जागरूकता अभियान का शंखनाद, वाहन रवाना

HC News: जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद झारखंड हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त

Court News: 9 करोड़ बसूली के मामले में कमर्शियल कोर्ट के आदेश पर नजारत टीम ने किया रांची नगर निगम की संपत्ति कुर्क, कार्रवाई पूरी होने के 20 मिनट बाद आया स्टे ऑर्डर

High court news

HC News: किशोर न्याय अधिनियम पर झारखंड हाईकोर्ट का अहम फैसला: अपराध की गंभीरता के आधार पर नाबालिग की जमानत नहीं की जा सकती खारिज, सशर्त मिली जमानत

High court news

HC News: सैप (SAP) जवानों की सेवा अवधि व उम्र सीमा विवाद: झारखंड हाईकोर्ट ने सुनवाई पूरी कर फैसला रखा सुरक्षित

supreme_court_of_India

HC News: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा झारखंड लॉ अफसर नियमावली-2026 विवाद, हाईकोर्ट के फैसले को दी गई चुनौती

Leave a Comment