high court news

Ranchi/H Court: हाईकोर्ट ने 28 अप्रैल को तलब किया गृह सचिव को, नाराज कोर्ट को देनी होगी मॉडर्न जेल मैनुअल की विस्तृत जानकारी

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 23 Apr, 2025
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
JH Highcourt
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव व जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ में बुधवार को मॉडर्न जेल मैनुअल बनाने से संबंधित स्वत: संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका पर सुनवाई हुई। साथ ही जेल में रिक्त पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर अन्य याचिकाओं पर सुनवाई हुई। कोर्ट के आदेश के बावजूद राज्य सरकार द्वारा मॉडर्न जेल मैनुअल नहीं बनाने जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। अदालत ने झारखंड सरकार के गृह सचिव को 28 अप्रैल को सशरीर उपस्थित होकर जवाब देने को कहा है।

सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को माडर्न जेल मैनुअल बनाने का निर्देश देते हुए हाईकोर्ट को इसकी निगरानी करने का निर्देश दिया है। पूर्व में मामले की सुनवाई के दौरान बताया गया कि काफी दिन से मामला लंबित है। लेकिन कुछ काम दिख नहीं रहा है। अदालत ने सुनवाई के दौरान महाधिवक्ता ने अदालत को बताया कि जेल मैनुअल तैयार किया जा रहा है। जिस पर अदालत ने राज्य सरकार को अद्यतन जानकारी देने को कहा। अदालत ने उन्हें शपथ पत्र के माध्यम से विस्तृत जानकारी मांगी थी।

See also  Ranchi: विदेश यात्रा के लिए पूजा सिंघल और अभिषेक झा ने मांगा पासपोर्ट, पीएमएलए कोर्ट में 28 जून को फिर होगी सुनवाई

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment