high court news

Ranchi/H court: इंस्पेक्टर से डीएसपी में प्रमोशन की वरीयता सूची को चुनौती देने वाली याचिका पर प्रतिवादियों को नोटिस

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 25 Jun, 2025
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
jharkhand high court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: इंस्पेक्टर से डीएसपी में प्रमोशन की वरीयता सूची को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने बुधवार को सभी प्रतिवादियों को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। अदालत ने कहा कि इस मामले के अंतिम आदेश से प्रमोशन प्रभावित होगा। पंकज भूषण एवं अन्य ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर कहा है कि जेपीएससी को भेजी गई वरीयता सूची सही नहीं है। वरीयता सूची तैयार करने में गड़बड़ी की गयी है।
बता दें कि झारखंड पुलिस में 64 इंस्पेक्टर स्तर के पुलिस पदाधिकारियों को डीएसपी (उप पुलिस अधीक्षक) पद पर प्रोन्नति दी जानी है। गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने इस संबंध में फाइल जेपीएससी को भेज दी है। प्रोन्नति प्रक्रिया को अंतिम रूप देने के लिए जल्द ही बोर्ड की बैठक आयोजित की जाएगी ।

See also  SI Promotion मामले में HC ने मुख्य सचिव, गृह सचिव से मांगा जवाब
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment