high court news

Ranchi/H Court: नगर निकाय चुनाव पर हाईकोर्ट सख्त, तीन सप्ताह में अनुशंसा भेजने का आदेश, सुनवाई 10 नवंबर को

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 14 Oct, 2025
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
jharkhand high court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट में मंगलवार को जस्टिस आनंद सेन की अदालत में नगर निकाय चुनाव को लेकर दाखिल अवमाननावाद याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार के मुख्य सचिव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित हुए। अदालत को बताया गया कि राज्य सरकार नगर निकाय चुनाव कराने को तैयार है, राज्य निर्वाचन आयुक्त की नियुक्ति हो चुकी है और आवश्यक डाटा भी तैयार है। सरकार ने चुनाव से संबंधित सभी अभिलेख अदालत के समक्ष प्रस्तुत किए, जिसके बाद कोर्ट ने संतोष जताते हुए तीन सप्ताह में चुनाव आयोग को अनुशंसा भेजने का निर्देश दिया।

सुनवाई के दौरान राज्य की ओर से महाधिवक्ता राजीव रंजन और अपर महाधिवक्ता सचिन कुमार ने पक्ष रखा। वहीं, राज्य चुनाव आयोग ने चुनाव कराने के लिए तीन महीने का समय मांगा, जिस पर अदालत ने कारण स्पष्ट करने हेतु शपथ पत्र दाखिल करने को कहा। अगली सुनवाई 10 नवंबर को होगी। पूर्व में नगर निकाय चुनाव में विलंब पर अदालत ने सरकार को फटकार लगाते हुए रूल 393 के तहत मुख्य सचिव और नगर विकास विभाग के अधिकारियों के खिलाफ अवमानना नोटिस जारी किया था। यह याचिका रोशनी खलखो द्वारा दायर की गई थी।

See also  HC News: हाईकोर्ट ने BSNL की अपील खारिज की; कहा- 'मॉडल एम्प्लॉयर' जैसा बर्ताव करे बीएसएनएल, श्रमिकों को थकाकर केस खत्म करने की मंशा ठीक नहीं

CourtNews Desk

1,848 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment