Civil Court News

Ranchi: लॉकडाउन का उल्लंघन कर मुर्गा लड़ाई का खेल करने के आरोप से चार आरोपी बरी

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 09 Apr, 2025
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
ranchi civil court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: सिविल कोर्ट रांची के न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी सार्थक शर्मा की अदालत ने बुधवार को लॉकडाउन का उल्लंघन कर मुर्गा लड़ाई करने के आरोप में चार लोगों को रिहा कर दिया। ये चार आरोपी देवी राम महतो, भजोहरी महतो, हेम सागर महतो और पुष्कर महतो थे, जिन्हें साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया। बचाव पक्ष के अधिवक्ता मृत्युंजय प्रसाद ने बताया कि कोरोना काल में 13 अप्रैल 2020 को सोनाहातू के टांग टांग बाजार में लॉक डाउन का उल्लंघन कर मुर्गों की लड़ाई खेल करते दंडाधिकारी ने चारों को पकड़ा था। मामले में सूचक सहित अन्य चार गवाहों की गवाही हुई थी, लेकिन घटना साबित नहीं हो पायी। जिसका लाभ आरोपियों को मिला। मामलों को लेकर सोनाहातू थाना में कांड संख्या 23/2020 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

See also  Ranchi JPSC News: हजारीबाग के एसपी समेत चार की अग्रिम जमानत पर सुनवाई पूरी, आदेश 20 मई को

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment