Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट ने बुधवार को जिला जज (Superior Judicial Service) के पद के लिए आयोजित मुख्य परीक्षा (27 अप्रैल 2025) का परिणाम जारी किया है। इसमें कुल 35 अभ्यर्थी सफल घोषित हुए हैं। रजिस्ट्रार जनरल के हस्ताक्षर के बाद परिणाम जारी किया गया है। जो इस प्रकार है।
झारखंड जिला जज मुख्य परीक्षा 2025 में सफल अभ्यर्थियों में — प्रदीप कुमार सिंह, शिव करण, कृष्णा कुमार भट्ट, अर्चना पवार, विजय कांत श्रीवास्तव, ज्ञान गौतम, सुदीप कुमार मुखर्जी, अनुज कुमार शर्मा, अशुतोष कुमार मिश्रा, अनुराग शर्मा, दीपक कुमार, शिव कुमार, ज्योति शील, रजा हुसैन, विशाल, संदीप जाखर, रोहित कुमार तुटेजा, नवराज, श्वेता बारी, सब्यसांची, बिरेंद्र पाठक, दीपक चंदर पाल, अभय शर्मा, वरदा वासु प्रिया, सुशील कुमार सिंह, जे. जाननी, सुनील कुमार सिंह, वरदा, रिमझिम रश्मि, अर्चना सिंह, ऋतु, सत्य प्रकाश पराशर, विवेक त्रिपाठी, नेहा जैन, मनोज कुमार शामिल हैं। यह सूची कोर्ट के आदेश से जारी की गई है। बता दें कि झारखंड सुपीरियर ज्यूडिशियल सर्विस के तहत जिला जज पद के लिए सीधी नियुक्ति प्रक्रिया चलायी गई है। झारखंड हाइकोर्ट ने जिला जज के 15 रिक्त पदों के लिए विज्ञापन संख्या-01/2024 के माध्यम से योग्य अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन प्राप्त किया था।
Ranchi/District Judge Result: हाईकोर्ट ने जिला जज नियुक्ति का मुख्य परीक्षा का परिणाम किया जारी, 35 अभ्यर्थी सफल घोषित

