Civil Court News

धोखाधड़ी के आरोप में फिरायालाल पब्लिक स्कूल के चेयरमैन विपुल मुंजाल, जेट के प्रशासनिक सदस्य समेत 6 के खिलाफ कोर्ट ने लिया संज्ञान, समन जारी

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 07 Jan, 2025
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
ranchi civil court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: सिविल कोर्ट रांची के न्यायिक दंडाधिकारी एमके इंदवार की अदालत ने जानबूझकर चोरी कर पेपर लगाने, धोखाधड़ी, विश्वासघात, साजिश रचने, सरकारी पद का दुरुपयोग करने समेत अन्य आरोपों में फिरायालाल पब्लिक स्कूल के अध्यक्ष विपुल मुंजाल , झारखंड शैक्षिक न्यायाधिकरण(जेट) के प्रशासनिक सदस्य हंसराज सिंह समेत 6 लोगों के खिलाफ संज्ञान लिया है। साथ ही अदालत ने मामले के आरोपियों के खिलाफ समन जारी किया है। मामले की अगली सुनवाई की तारीख 15 जनवरी निर्धारित की गई है। शिकायतकर्ता के वकील ने बताया कि अदालत ने धुर्वा के सेक्टर 3 निवासी मनोरंजन प्रसाद सिन्हा की ओर से दाखिल शिकायतवाद की सुनवाई पश्चात संज्ञान लिया है।

See also  तारा शाहदेव प्रकरणः रंजीत सिंह कोहली को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, जमानत याचिका खारिज

अदालत ने विपुल मुंजाल के साथ पूर्व प्राचार्य अनंत कुमार द्विवेदी, विजय राज वर्मा, ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल हेसाग हटिया के चेयरमैन बीरेंद्र सिंह, जेट के प्रशासनिक सदस्य हंसराज सिंह एवं कार्यालय क्लर्क सुनीता लिंडा के खिलाफ संज्ञान लिया है। शिकायतकर्ता ने 2 मार्च 2024 को मुकदमा किया है। आरोप है कि न्यायाधिकरण ने ग्रीन पब्लिक स्कूल मामले में शिकायतकर्ता के खिलाफ फैसला दिया था। उस फैसले की चोरी की गई कॉपी को दूसरे केस में लगाया था। जो नियम विरूद्ध था। न्यायाधिकरण को संज्ञान में देने के बावजूद किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की। इसी को लेकर मुकदमा किया गया है।

See also  Court News: नाबालिग से जुड़े दुष्कर्म मामले में उपेंद्र राय दोषी करार, सजा पर सुनवाई 25 मई को
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment