Ranchi News: Ranchi पोक्सो एक्ट की विशेष अदालत ने नाबालिग से जुड़े दुष्कर्म मामले में अभियुक्त उपेंद्र राय को मंगलवार को दोषी करार दिया। अदालत ने सजा के बिंदु पर सुनवाई के लिए 25 मई की तिथि निर्धारित की है। मामला डोरंडा थाना कांड संख्या 000/2023 से संबंधित है। अभियोजन के अनुसार, वर्ष 2023 में नाबालिग लड़की के परिजनों ने डोरंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप था कि आरोपी लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था।
अभियोजन के अनुसार, नाबालिग लड़की को घर से ले जाकर कई दिनों तक अलग-अलग स्थानों पर रखा गया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करते हुए आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने पीड़िता के बयान, मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्य अदालत में प्रस्तुत किए। उपलब्ध साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर अदालत ने आरोपी को दोषी पाया। अब विशेष अदालत 25 मई को सजा की अवधि और अन्य बिंदुओं पर सुनवाई करेगी। आरोपी फिलहाल अगस्त 2023 से न्यायिक हिरासत में है।

