मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

Court News: मिठाई की दुकान पर दोस्ती, नाबालिग गर्भवती हुई तो हुआ खुलासा, अब कोर्ट ने दोषी माना

ranchi civil court
---Advertisement---

Court News: पोक्सो मामले के विशेष न्यायाधीश आसिफ इकबाल की अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म मामले में अभियुक्त प. बंगाल के पुरूलिया निवासी मिथुन महतो को दोषी करार दिया है। साथ ही सजा के बिंदु पर सुनवाई के लिए 27 मई की तारीख निर्धारित की है। घटना को लेकर पीड़िता के परिजन ने नगड़ी थाना में चार अगस्त 2021 को प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

फरवरी 2022 में हुआ था गिरफ्तार

अभियुक्त को पुलिस ने 19 फरवरी 2022 को गिरफ्तार किया गया था। तब से वह जेल में ही है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार अभियुक्त मिठाई दुकान में काम करता था। उसी में नाबालिग भी काम करती थी। दोनों में दोस्ती हुई और अभियुक्त ने नाबालिग के साथ शारीरिक संबंध बनाया। इसकी जानकारी परिजन तब हुई, जब वह गर्भवती हो गई। मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन की ओर से सात गवाहों को प्रस्तुत किया गया था।

घटना के तीन साल बाद अभियुक्त ने जुवेनाइल होने का ठोका था दावा

अभियुक्त जेल में रहते हुए अपने वकील के माध्यम से पिछले महीने जुवेनाइल होने की याचिका दाखिल की थी। अभियुक्त की ओर से किसी प्रकार का कोई जन्म प्रमाणपत्र दाखिल नहीं किया गया। अदालत ने उसकी उम्र की जानकारी लेने के लिए मेडिकल बोर्ड को लिखा। मेडिकल बोर्ड ने 4 अप्रैल 2024 को उसकी उम्र 26 से 28 साल के बीच बताया। जिसके आधार पर अदालत ने उसकी जुवेनाइल याचिका खारिज कर दी। अभियुक्त ने अपने याचिका में कहा था कि घटना के समय उसकी उम्र 18 साल से कम थी। जबकि मेडिकल बोर्ड के अनुसार उसकी उम्र घटना के समय 23 साल से अधिक थी।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

civil court

Court News: रिम्स जमीन फर्जीवाड़ा: पूर्व सीओ शैलेश कुमार की जमानत पर सुनवाई, एसीबी से मांगी केस डायरी

Court News: 9 करोड़ बसूली के मामले में कमर्शियल कोर्ट के आदेश पर नजारत टीम ने किया रांची नगर निगम की संपत्ति कुर्क, कार्रवाई पूरी होने के 20 मिनट बाद आया स्टे ऑर्डर

civil court

Court News: झारखंड माध्यमिक आचार्य परीक्षा में नकल मामला: केंद्र समन्वयक और ऑब्जर्वर समेत तीन के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

civil court

Ranchi POCSO Court News: 13 साल की नाबालिग को दिल्ली ले जाकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी राज कुमार को झटका, जमानत याचिका खारिज

civil court

Court News: हिंदपीढ़ी मॉल जमीन विवाद: Builder गुरबीर सिंह पर मानहानि व अपमान मामले में संज्ञान, पूर्व सांसद अजय मारू समेत 7 अन्य आरोपियों के खिलाफ परिवाद खारिज

civil court

Court News: रिम्स भूमि घोटाला: गिरफ्तार 7 अधिकारियों से शनिवार से ACB पूछताछ करेगी, कोर्ट ने 5 दिन की रिमांड मंजूर की

Leave a Comment